28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस के हाथ से 'उड़ता पंजाब',अमरिंदर ने छोड़ा पद, BJP ने बदले...

कांग्रेस के हाथ से ‘उड़ता पंजाब’,अमरिंदर ने छोड़ा पद, BJP ने बदले 5 CM

Google News Follow

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया। वहीं भाजपा ने 6 महीने में 5 मुख्यमंत्री बदल डाले। चुनावों से पहले भाजपा ने ये कदम जीत की रणनीति के तहत उठाए हैं और छुटपुट विरोध के बावजूद हाईकमान का फैसला शांति से स्वीकार कर लिया गया। दूसरी ओर, पंजाब में इसी तरह का पॉलिटिकल शॉट खेल रही कांग्रेस हिटविकेट होती नजर आ रही है। क्योंकि, पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव है।

जिस वक्त कैप्टन अमरिंदर इस्तीफा देने के लिए राजभवन निकले, उस वक्त उनके आवास पर 19 कांग्रेस विधायक मौजूद थे। कम से कम 25 विधायक उनके समर्थन में हैं। ऐसे में कांग्रेस मुख्यमंत्री भले ही किसे भी बनाए, पार्टी के भीतर पनपे असंतोष को दबा पाना उनके लिए चुनौती। 6 महीने में ही पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस्तीफे के बाद अमरिंदर ने कह दिया है कि फ्यूचर पॉलिटिक्स का विकल्प खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि साथियों से चर्चा के बाद भविष्य की राजनीति पर फैसला लेंगे। अगर वे कांग्रेस से इतर अपना राजनीतिक भविष्य तलाशते हैं, तो कांग्रेस न केवल बड़ा नेता खो देगी, बल्कि चुनावों से ऐन पहले कमजोर भी पड़ जाएगी।

कैप्टन के दिल में कांग्रेस के अलावा भाजपा के लिए भी प्यार कई बार दिखाई दिया है। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले जब कांग्रेस ने उन्हें नजरंदाज किया था, तब भी वे भाजपा में जाने का मन बना चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी नजदीकी छिपी नहीं है। अमरिंदर जब भी दिल्ली जाते हैं तो उन्हें PM से मुलाकात का वक्त आसानी से मिल जाता है। वे अक्सर गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलते रहते हैं। अब कैप्टन के इस्तीफे के बाद भाजपा इसे अपने लिए बड़े मौके में बदल सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कैप्टन भाजपा लीडरशिप से संपर्क में बने हुए हैं। करीब 25 विधायकों के समर्थन के साथ अमरिंदर ने साफ कह दिया है- हाईकमान जिसे मर्जी मुख्यमंत्री बना दे। नए मुख्यमंत्री को अमरिंदर और उनके समर्थकों का हर कदम पर विरोध ही झेलना पड़ेगा। गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू लगातार कैप्टन अमरिंदर पर हमले कर रहे थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें