30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमराजनीतिकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा: करोड़ों की...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा: करोड़ों की सौगात और चुनावी तैयारियों पर फोकस

अमित शाह गोपालगंज जिले के चैनपट्टी स्थित न्यू पुलिस लाइन मैदान में भाजपा की एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में गोपालगंज, सीवान, सारण, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Google News Follow

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। शाम 7:45 बजे पटना हवाई अड्डे पर आगमन के बाद, वे सीधे भाजपा मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। रात में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

रविवार (30मार्च) को पटना के बापू सभागार में अमित शाह सहकारिता विभाग की 823 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में वे 100 सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम वितरित करेंगे और लगभग 7000 सहकारी समिति के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

बापू सभागार के कार्यक्रम के बाद, अमित शाह गोपालगंज जिले के चैनपट्टी स्थित न्यू पुलिस लाइन मैदान में भाजपा की एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में गोपालगंज, सीवान, सारण, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

गोपालगंज से लौटने के बाद, शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता शामिल होंगे। बैठक में सीट बंटवारे, चुनावी रणनीति और गठबंधन की मजबूती पर चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:

भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2030 तक 100 बिलियन डॉलर पार करेगा: केंद्र

इस गर्मी में कोंकण की सैर करें: मुंबई से समुद्र तट पर जाने के लिए सबसे अच्छी 5 जगहें

भारत ने म्यांमार को भेजी 15 टन राहत सामग्री, भूकंप प्रभावितों को दी जा रही सहायता

अमित शाह का यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहा है, जिससे भाजपा और एनडीए की चुनावी तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है। सहकारिता क्षेत्र में निवेश और विकास परियोजनाओं की सौगात के माध्यम से पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है। अमित शाह के इस दौरे से बिहार से राजनीति समीकरणों को मजबूती मिलने की संभावना है, जो चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें