29.2 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमराजनीतिकानून मंत्रालय को छोड़ने के बाद नए मंत्रालय के बारे में रिजिजू...

कानून मंत्रालय को छोड़ने के बाद नए मंत्रालय के बारे में रिजिजू ने क्या कहा? 

Google News Follow

Related

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि ओशनोग्राफी को लेकर उनमें इंटरेस्ट है। यह अभी नहीं स्कूल के जमाने से है। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा काम करने का अवसर मिला है। क़ानूनू मंत्रालय से अर्थ साइंस मंत्रालय सौंपे जाने पर शुक्रवार को उक्त बातें कही। गौरतलब है कि किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटाए जाने के बाद से राजनीति हलकों में बयानबाजी तेज है। इस सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि इसमें उनकी रुचि है और उसमें वे अच्छा काम करेंगे। अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से सांसद हैं।

बता दें कि अटकलें लगाई जा रही है कि किरेन रिजिजू को सुप्रीम कोर्ट से जारी विवाद को देखते हुए हटाया गया। बीते कुछ समय से रिजिजू लगातार न्यायपालिका के कार्य पर अंगुली उठा रहे थे। इस संबंध में उन्होंने कई सार्वजनिक मंचों पर भी अपनी बातें रखे है।रिजिजू ने जजों को चुनने वाली कॉलेजियम पर भी सवाल उठा चुके है। उनका कहना है कि कॉलेजियम में सरकार का भी प्रतिनिधित्व होना चाहिए। उन्होंने एक ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि इस मंत्रालय के बारे में जानने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने पाया है कि यह बहुत ही दिलचस्प है। आज के समय में बहुत उपयोगी भी है। यहां पर बहुत सारा काम किया जा सकता है। उन्होंने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने में अर्थ साइंस मंत्रालय बड़ी भूमिका निभा सकता है।

रिजिजू का कहना है कि अर्थ साइंस मंत्रालय को आम आदमी के करीब लाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने विपक्ष के बयानों पर कहा कि वे तारीफ नहीं कर सकते, उनका का ही है हमला करना। वो मेरी तारीफ़ कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा मंत्रालय में कोई गलती नहीं हुई। यह पीएम का विशेषाधिकार है कि किसे कौन सा मंत्रालय देना है।

ये भी पढ़ें    

सावरकर के जन्मदिन पर देश को मिलेगा नया संसद भवन, जानें क्या है खासियत

3 देशों के दौरे पर पीएम मोदी, G-7 समिट में करेंगे शिरकत

वानखेड़े का दावा: बॉलीवुड बन रहा ड्रग्स कारोबार का अड्डा,आर्यन ब्रांड एंबेसेडर!     

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,266फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें