30.6 C
Mumbai
Thursday, June 4, 2026
होमक्राईमनामामैतई नेता की गिरफ़्तारी से मणिपुर में अशांति, कर्फ्यू के बावजूद सड़कों...

मैतई नेता की गिरफ़्तारी से मणिपुर में अशांति, कर्फ्यू के बावजूद सड़कों पर उतरे लोग!

हिंसा के चलते इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं और इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद हैं। 

Google News Follow

Related

मणिपुर पुलिस ने अरमबाई टेंगोल संगठन के एक सदस्य को इंफाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पुलिस ने मैतेई नेता और चार अन्य की गिरफ्तारी के विरोध में जारी प्रदर्शन जारी हैं। रविवार रात को प्रदर्शनकारियों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए रात भर मशाल जुलूस निकाला। सरकारी इमारत को जला दिया गया और प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। हिंसा के चलते मणिपुर के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के क्वाकेथेल और सिंगजामेई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की झड़प हुई। पुलिस ने कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़कर और रबर की गोलियां चलाकर भीड़ को तितर-बितर किया।
इंफाल पूर्वी जिले में सब डिविजनल कलेक्टर के कार्यालय को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी, जिससे कार्यालय की इमारत को नुकसान पहुंचा है। साथ ही कार्यालय में रखे आधिकारिक दस्तावेज नष्ट हो गए हैं। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और ये पता लगाया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना के पीछे कौन है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को मणिपुर पुलिस ने अरमबाई टेंगोल संगठन के एक सदस्य को इंफाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। मणिपुर में 2023 में भड़की हिंसा में इस मैतई नेता की संलिप्तता का दावा किया जा रहा है।
बता दें कि पुलिस ने मैतई नेता के अलावा गिरफ्तार किए गए चार लोगों के बारे में जानकारी नहीं दी है। हिंसा के चलते इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं और इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद हैं।
हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इंफाल पूर्वी जिले के सेकमाई और कोइरेनगाई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को बाधित कर दिया ताकि सुरक्षाबल मूवमेंट न कर सकें। सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वांगखेई, यैरीपोक और खुराई इलाकों में भी सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों को बीच झड़प हुई। कई जगहों पर महिलाओं ने भी प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें-

बिहार में NDA की रणनीति तय: लोकसभा फॉर्मूले से होगा सीट बंटवारा, BJP-JDU को बढ़त!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें