32 C
Mumbai
Tuesday, June 2, 2026
होमदेश दुनियाUP Assembly Counting-2022: 14 ​में 10 ​बाहुबली परिवार के उम्मीदवारों पर हार...

UP Assembly Counting-2022: 14 ​में 10 ​बाहुबली परिवार के उम्मीदवारों पर हार का संकट

एक​ ​बार फिर ​​भाजपा ​भारी​ बहुमत ​​से ​यूपी​ सत्ता की ओर​ बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ सपा 120 सीटों पर आगे चल रही है।

Google News Follow

Related

यूपी ​विधानसभा चुनाव की मतगणना​ जारी है। एक​ ​बार फिर ​​भाजपा भारीबहुमत ​से ​यूपी​ सत्ता की ओर​ बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ सपा 120 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव से पहले बाहुबलियों का भी दम दिखा,​लेकिन मतगणना​​ में इनका दम नहीं दिख रहा है। 14 बाहुबली परिवारों में 10 पीछे चल रहे हैं। इन 14 में 4 बाहुबलियों के बेटे और 3 बाहुबलियों की पत्नी हैं।
-प्रतापगढ़ की कुंडा सीट पर लगातार 6 बार से विधायक बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पार्टी जनसत्ता दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
-जौनपुर की मल्हनी सीट पर बाहुबली धनंजय सिंह जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
-भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट पर ​वर्ष ​2002 से अजेय रहे विजय मिश्रा प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के टिकट से प्रत्याशी हैं। वह इस वक्त आगरा जेल में बंद है।
-आजमगढ़ जिले की फूलपुर पवई सीट पर सपा ने बाहुबली रमाकांत यादव को प्रत्याशी बनाया है।
-चंदौली जिले की सैयदराजा सीट पर बाहुबली ब्रजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह भाजपा​​ के टिकट पर प्रत्याशी हैं।
-बागपत जिले की लोनी सीट पर बाहुबली नेता मदन भैया रालोद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।
-महाराजगंज जिले की नौतनवा सीट पर बाहुबली अमरमणि के बेटे अमनमणि बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
-मऊ जिले की सदर सीट पर पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी सुभाषपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
-​गोरखपुर के बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय तिवारी चिल्लूपार पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
-बदायूं जिले की सहसवान सीट पर बाहुबली डीपी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल से अपने बेटे कुणाल यादव को प्रत्याशी बनाया है।
-हमीरपुर जिले की सदर सीट पर कांग्रेस ने 5 लोगों की हत्या के दोषी अशोक सिंह चंदेल की पत्नी आरती चंदेल को प्रत्याशी बनाया है।
-प्रयागराज जिले की मेजा सीट पर विधायक जवाहर यादव हत्याकांड में सजा काट रहे उदयभान करवरिया की पत्नी भाजपा​​ के टिकट पर चुनाव में हैं।​ नीलम करवरिया सपा के संदीप पटेल से आगे चल रही हैं।
अयोध्या की गोसाईगंज सीट पर भाजपा​​ ने बाहुबली खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी को उतारा है। सपा के टिकट पर बाहुबली अभय सिंह चुनाव मैदान में हैं। यहां बराबरी की टक्कर देखी जा रही ​है|
  ​

यह भी पढ़ें-

UP Assembly Counting-2022: एक बार फिर ​​​कमल ​खिला​, मतदाताओं ने जताया भरोसा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें