34 C
Mumbai
Friday, May 1, 2026
होमदेश दुनियाUP ​Counting​-2022: योगी का ​बजा डंका, ​कार्यकर्ताओं ​की​ बुलडोजर रैली

UP ​Counting​-2022: योगी का ​बजा डंका, ​कार्यकर्ताओं ​की​ बुलडोजर रैली

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ​मुख्यमंत्री​ ​योगी पर निशाना साधते हुए उन्हें बाबा बुलडोजर कहकर संबोधित किया था। हालांकि अखिलेश यादव का यह बयान योगी को चिढ़ाने के बजाय उनके फेवर में ही चला गया।

Google News Follow

Related

उत्तर​ प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 में ​​भाजपा​​ की जीत के साथ ही ​एक बार फिर योगी का ​बुलडोजर  चर्चाओं में आ गया है। मुख्यमंत्री​ योगी का यूपी के माफियाओं पर चलने वाला बुलडोजर ​एक बार फिर ​डंका​ बजा दिया है और जीत के ख़ुशी​ ​में कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर रैली निकाली है। इस रैली में भाजपा​​ के समर्थक मुख्यमंत्री​​ योगी को बाबा बुलडोजर के रूप में संबोधित करते हुए नारे लगा रहे हैं।

गौरतलब​ है कि​ चुनावी रैलियों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री​ ​योगी पर निशाना साधते हुए उन्हें बाबा बुलडोजर कहकर संबोधित किया था। हालांकि अखिलेश यादव का यह बयान सीएम योगी को चिढ़ाने के बजाय उनके फेवर में ही चला गया। योगी आदित्यनाथ और भाजपा ने इसे जनता के सामने पॉजिटिव रूप में सामने प्रस्तुत​ किया​ और बुलडोजर को माफियाओं और गुड़ों को खत्म करने वाला दिखा दिया।

​यही नहीं,योगी की कुछ रैलियों में तो बुलडोजर भी लगा दिखा था​,जिसकी चुनाव के दौरान खूब चर्चाएं हुईं थीं।विपक्ष ने जिस बुलडोजर को भाजपा​​ के शासन की विफलता का प्रतीक बताया था,उसी बुलडोजर ने उसे​ को आगे निकाल दिया। शायद यही कारण है कि पार्टी​ के​ कार्यकर्ता अब बुलडोजर पर चढ़ कर रैली निकाल रहे हैं।

यूपी में ​​भाजपा​ अब तक रुझानों के अनुसार बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं समाजवादी पार्टी की सीटें पिछली बार से बढ़ी है​| वहीं,​ भाजपा​​ 262 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है,जबकि​ ​समाजवादी पार्टी 152 सीटों पर आगे चल रही है।

गोरखपुर से सीएम योगी बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं और वो यहां से आराम से जीतते दिख रहे हैं। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी करहल से जीत की ओर बढ़ रहे हैं। यूपी में सबसे बड़ा झटका बसपा को लगा है। ​इस बार के चुनाव में ​बसपा ​सीटों के ​दहाई​ का अंक भी ​पार​ नहीं करती दिखाई दे रही है। वहीं काफी मेहनतों और संघर्षों के बाद भी प्रियंका गांधी लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब नहीं रही हैं।

यह भी पढ़ें-

Assembly Counting-2022: भाजपा​ यूपी ​सहित​​ ​4​ राज्यों में बना ​रही​​ सरकार​​-​BJP​ महासचिव​​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,112फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें