UP-2022: 10 जिलों के 62 सीटों के लिए RSS का चक्रव्यूह !

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 10 जिलों की 62 विधान सभा क्षेत्रों में के करीब 15 हजार 'ग्राम प्रमुख' अपनी टोलियां के साथ मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं| वही एक-एक विधानसभा क्षेत्र में 240 से अधिक 'ग्राम प्रमुख' भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी टोलियों (पांच से दस लोगों के समूह) के साथ सक्रिय हैं|

UP-2022: 10 जिलों के 62 सीटों के लिए RSS का चक्रव्यूह !

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 के लिए छठे चरण का मतदान गुरुवार, 3 मार्च 2022 को होने जा रहा है| तीसरे चरण कुल 10 जिलों की 62 विधान सभा सीटों पर मतदान किया जायेगा| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘गोरखपुर सीट’ को लेकर भाजपा की जीत के लिए राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने पूरी ताकत झोंक दी है| और विपक्षी दलों को मात देने के लिए एक बड़ा चक्रव्​​यूह बनाया है| इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य राजनैतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है|

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 10 जिलों की 62 विधान सभा क्षेत्रों में के करीब 15 हजार ‘ग्राम प्रमुख’ अपनी टोलियां के साथ मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं| वही एक-एक विधानसभा क्षेत्र में 240 से अधिक ‘ग्राम प्रमुख’ भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी टोलियों (पांच से दस लोगों के समूह) के साथ सक्रिय हैं|

हालांकि, आरएसएस के पदाधिकारी इसे मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ‘जनजागरण अभियान’ का नाम दे रहे हैं| गौरतलब है कि गोरखपुर क्षेत्र के 62 विधानसभा क्षेत्रों में 27647 मतदान केंद्र हैं, जहां आरएसएस के ‘ग्राम प्रमुखों’ और अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ी है|

संघ कार्यकर्ताओं की ओर से सुबह ‘प्रभात शाखा’ में लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए स्वयंसेवक जागरूक कर रहे हैं| इनके द्वारा शाखा के बाद वार्डों में प्रभात फेरी निकाला जा रहा है और मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं| तथा उनके बीच कार्ड भी बांट रहे हैं|

वही संघ की ओर से यह स्पष्ट किया कि हम किसी दल के लिए नहीं राष्‍ट्र के लिए कार्य करते हैं| गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2017 विधान सभा चुनाव में ‘गोरखपुर क्षेत्र’ की 62 विधान सभा सीटों में से 44 पर जीत दर्ज की थी|

​​यह भी पढ़ें-

UP Chunav-2022: CM Yogi सहित कई बड़े चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर!

Exit mobile version