28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाUP Chunav-2022: सोनिया का CM पर हमला

UP Chunav-2022: सोनिया का CM पर हमला

"लॉकडाउन के दौरान आपका व्यवसाय बंद था। मीलों चलने का दर्द आपने सहा, लेकिन मोदी-योगी सरकार ने गैर-जिम्मेदाराना काम किया और आपके दर्द के बावजूद उनसे मुंह फेर लिया और आंखें बंद कर लीं। सरकार ने आपको कोई राहत नहीं दी।"

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 के एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनिया ने यूपी चुनाव को लेकर कहा कि आपने 5 वर्ष की ऐसी सरकार देखी, जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा, “12 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी के पद खाली हैं, लेकिन सरकार उन पदों को नहीं भर रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं कि घर चलाना मुश्किल हो गया है।”

दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में कहा, “प्रधानमंत्री ने 2014 में खुब वायदे किए थे, लेकिन वह अब 2 करोड़ रोजगार, 15 लाख रुपये देने की बात, किसान की आय दोगुनी करने की बात, नोटबंदी और गलत तरह से GST लागू करने की बातें क्यों नहीं करते हैं? मणिपुर की जनता यह सवाल उनसे पूछें जब वह यहां आएं।

कांग्रेस नेता ने लॉकडाउन को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “लॉकडाउन के दौरान आपका व्यवसाय बंद था। मीलों चलने का दर्द आपने सहा, लेकिन मोदी-योगी सरकार ने गैर-जिम्मेदाराना काम किया और आपके दर्द के बावजूद उनसे मुंह फेर लिया और आंखें बंद कर लीं। सरकार ने आपको कोई राहत नहीं दी।”

सोनिया गांधी ने कहा, “हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दी हैं। उत्तर प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ते हुए हमारे 18,000 कार्यकर्ता जेल भेजे गए।”

​​​​यह भी पढ़ें

तीसरे मोर्चे पर रामदास आठवले का तंज: नहीं होगा एनडीए पर कोई असर   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,356फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें