27 C
Mumbai
Tuesday, January 13, 2026
होमदेश दुनियाUP चुनाव -2022 : तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा

UP चुनाव -2022 : तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा

तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर करीब 2.15 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश विधान सभा-2022 के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर करीब 2.15 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 20 फरवरी को जिन 16 जिलों में मतदान होने जा रहे हैं, औरिया, एटा, इटावा, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज में होगा, ललितपुर, महोबा और मैनपुरी शामिल हैं।

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे अखिलेश यादव को घेरने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में उतारा है। इटावा की जसवंतनगर सीट से अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने जसवंतनगर सीट से युवा नेता विनय शाक्य को मैदान में उतारा है, जबकि बसपा ने बिजेंद्र कुमार को टिकट दिया है। इस सीट पर कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना कानपुर की महाराजपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। सतीश महाना पिछले 7 बार से विधायक हैं। उनका मुकाबला इस बार समाजवादी पार्टी के फतेह बहादुर सिंह गिल से है। पुलिस कमिश्नर पद से वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल होने वाले असीम अरुण कन्नौज सदर सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

CM योगी ने यादवों के गढ़ में गरजे, कहा- राम मंदिर होगा ‘राष्ट्र मंदिर’ 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,445फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें