25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियायूपी विधान सभा सत्र: ​सीएम योगी ने कहा, प्रदेश मात्र 4 वर्ष...

यूपी विधान सभा सत्र: ​सीएम योगी ने कहा, प्रदेश मात्र 4 वर्ष में एक ट्रिलियन का लक्ष्य प्राप्त कर लेगा!

विधानसभा में चर्चा के दौरान कभी नोकझोंक तो कभी ​लगे ​ठहाके। सवालों का सीधा जवाब न मिलने पर विपक्ष ने जताई नाराजगी।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की आर्थिक संभावनाओं को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि यूपी को वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने की क्षमता थी, लेकिन सपा सरकार की नीतियों ने इसे कमजोर किया।

​बता दें कि मुख्यमंत्री योगी विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सपा की सदस्य डॉ. रागिनी के सवाल का जवाब दे रहे थे। डॉ. रागिनी ने पूछा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है और इसमें कौन-कौन से विभाग योगदान दे रहे हैं।

​ मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश 2029 तक हर हाल में वन ट्रिलियन इकॉनमी का लक्ष्य हासिल कर लेगा। इसके लिए सरकार ने सभी विभागों को 10 सेक्टरों में विभाजित कर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। हर 15 दिन में अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान सत्ता पक्ष की ओर से चीनी मिल में मजदूरों के वेतनमान संबंधी सवाल का जवाब देते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सवाल उठाने वालों का दर्द है कि अब मनमानी नहीं हो रही है। हम चाहते हैं कि​ मिल भी चले और मजदूरों का हित भी हो। इस पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि चीनी मिलें बंद कर दी जाएं? लेकिन ऐसा नहीं होगा।

चीनी मिल के विस्तारीकरण, किसानों की समस्याओं सहित कई मुद्दे विधानसभा में गूंजे। विधायक तहसील अहमद ने राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा पटल पर रखा।

इसके बाद विपक्ष की ओर से विधायक डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने महंगाई डायन खाए जात है​|​ कहते हुए बढ़ती महंगाई पर सवाल किया।​ इसका जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने विधायक की ओर इशारा किया और कहा कि आप तो पुरुष दिखते हैं। इस पर सदन में दोनों तरफ से ठहाके लगे। इस बीच सदन में बैठी महिला सदस्यों के बीच भी शब्द बाण चले और दोनों तरफ से ठहाके लगे।

​ इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ​प्रयागराज में आयोजित होने वाला महाकुंभ 2025 यूपी की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में करीब तीन लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होगी।​

यह भी पढ़ें-

Uttarakhand Budget​-2025: पहाड़-मैदान की बात पर सदन में ​विपक्ष का ​जबर्दस्त​ हंगामा!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें