29 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमराजनीतिविश्व रिकॉर्ड की राह पर UP,22 करोड़ लगाए गए पौधे

विश्व रिकॉर्ड की राह पर UP,22 करोड़ लगाए गए पौधे

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

लखनऊ। योगी सरकार पूरे प्रदेश में पौधारोपण को लेकर एक विशेष अभियान चला रही है। एक साथ पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जोकि एक विश्व रिकॉर्ड है। योगी सरकार ने इस मानसून के दौरान 30 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा है। वन महोत्सव के तहत पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए रविवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की, जबकि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने झांसी में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार शाम 4 बजे तक लगभग 22 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं।

वन महोत्सव के तहत योगी सरकार पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का टारगेट है। जिले के प्रभारी मंत्री और नोडल अधिकारी भी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में पौधारोपण करने के साथ इसकी निगरानी करेंगे। वन विभाग इसकी नोडल एजेंसी है। 26 अन्य विभाग इसमें सहयोग कर रहे हैं। इन विभागों को कुल 19.20 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। बाकी 10.80 करोड़ पौधे वन विभाग लगाएगा। कृषि जलवायु क्षेत्र के अनुसार हर जिले में लोगों की मांग के अनुसार समय से पौधे उपलब्ध हों, इसके लिए वन विभाग की 1,813 पौधशालाओं में 42.17 करोड़ पौध तैयार हैं। रेशम और उद्यान विभाग की नर्सरियों में पौध तैयार की गई है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,246फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें