29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटयूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग...

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग की सूची जारी

तबादले संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बार कुल 24 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एसीपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। गृह विभाग ने यह जानकारी देते हुए तबादलों की पूरी सूची भी साझा की है।

तबादलों के अनुसार, अजीत कुमार सिंह को एसीपी गौतमबुद्धनगर, डॉ. देवेंद्र कुमार को डीएसपी बदायूं, विजय कुमार राणा को डीएसपी एलआईयू बरेली और संजय कुमार मिश्र को डीएसपी उन्नाव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, गिरजा शंकर त्रिपाठी रायबरेली, जितेंद्र सिंह कालरा ईओडब्लू मेरठ, चंद्रकेश सिंह पीटीसी सीतापुर और आशीष मिश्रा ललितपुर में तैनात किए गए हैं। राहुल यादव को प्रशिक्षण के बाद हापुड़ में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

शम्भावी त्रिपाठी को पुलिस मुख्यालय, स्थापना शाखा में स्थानांतरित किया गया है, जबकि राजीव कुमार सिंह को डीएसपी भदोही, प्रिया यादव को सहारनपुर, आलोक कुमार गुप्ता को बलिया, अमित कुमार को कासगंज, शुभम वर्मा को गाजीपुर, रामप्रवेश गुप्ता को आगरा, परमेश्वर प्रसाद को जालौन, संजीव कुमार राय को मथुरा और शुभम पटेल को मुरादाबाद में नई तैनाती दी गई है। वहीं, अमित कुमार को एसीपी कानपुर नगर और प्रदीप कुमार मौर्य को उन्नाव में डीएसपी बनाया गया है।

गृह विभाग के इस आदेश के अनुसार, तबादले संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। सभी अधिकारी अब अपने-अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें:

22 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल: जानें आज का दिन आप के लिए क्या लेकर आया है।

चीन: 13वीं इराक अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा एवं प्रतिरक्षा प्रदर्शनी आयोजित! 

यूसीसी मुसलमानों को मंजूर नहीं होगी : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें