29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआधी रात में यूपी में बड़ा प्रशासनिक धमाका: 33 IAS अधिकारियों के...

आधी रात में यूपी में बड़ा प्रशासनिक धमाका: 33 IAS अधिकारियों के तबादले, 11 जिलों में बदले गए डीएम

विकास कार्यों की रफ्तार को बनाए रखने और चुनावी मौसम में प्रशासनिक मोर्चे को मजबूत करने की रणनीति के तहत देखा जा रहा है।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी में आधी रात को जबरदस्त हलचल मच गई, जब सरकार ने एक साथ 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस व्यापक फेरबदल में 11 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर मंडलायुक्त और सचिवालय स्तर तक कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

इस निर्णय को लेकर सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनज़र सुशासन और प्रशासनिक दक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। एक ही आदेश में जिला प्रशासन, नगर निकाय और प्रमुख विभागीय पदों पर हुए बदलाव ने लखनऊ से लेकर जिलों तक हड़कंप मचा दिया है।

प्रमुख नियुक्तियाँ:

अमित गुप्ता – प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग
कौशल राज शर्मा – सचिव, मुख्यमंत्री
एस. राजलिंगम – मंडलायुक्त, वाराणसी
सत्येंद्र कुमार – जिलाधिकारी, वाराणसी
प्रेरणा शर्मा – निदेशक, SUDA
नवनीत सिंह चहल – विशेष सचिव, मुख्यमंत्री
विशाल भारद्वाज – विशेष सचिव, मुख्यमंत्री

नए जिलाधिकारी (DM):
अभिषेक पांडेय – हापुड
रवींद्र कुमार – आजमगढ़
अविनाश सिंह – बरेली
अनुपम शुक्ला – अम्बेडकरनगर
अविनाश कुमार – गाजीपुर
मृदुला चौधरी – झांसी
गजल भारद्वाज – महोबा
महेंद्र सिंह तंवर – कुशीनगर
आलोक कुमार – संतकबीर नगर
शैलेश कुमार – भदोही

मुख्य विकास अधिकारी (CDO):
शाश्वत त्रिपुरारी – गोरखपुर
हर्षिका सिंह – प्रयागराज
शाहिद अहमद – श्रावस्ती

अन्य प्रमुख बदलाव:
संजय कुमार मीणा – उपाध्यक्ष, MDA
गौरव कुमार – नगर आयुक्त, लखनऊ नगर निगम
आर्यका अखौरी – विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
इंद्रजीत सिंह – विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग
उज्ज्वल कुमार – प्रबंध निदेशक, UPMSCL
पुलकित खरे – मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन
शिशिर – विशेष सचिव, MSME
विशाल सिंह – सूचना निदेशक
जगदीश – सचिव, गृह विभाग
वेदपति मिश्रा – सचिव, यूपी राज्य सूचना आयोग

सरकार का यह कदम प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार को बनाए रखने और चुनावी मौसम में प्रशासनिक मोर्चे को मजबूत करने की रणनीति के तहत देखा जा रहा है। “UP सरकार का यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल आने वाले समय में विकास कार्यों की रफ्तार और सुशासन के एजेंडे को मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।”

नए पदों पर तैनात अफसरों को जल्द ही कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश की नौकरशाही में यह रातों-रात आया बदलाव किस तरह का असर लाता है, इस पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी रहेंगी।

यह भी पढ़ें:

22 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल: जानें आज का दिन आप के लिए क्या लेकर आया है।

गर्मी से राहत दिलाए पतंजलि का गुलाब शरबत: स्वाद, सेहत और सुकून — सब एक साथ!

पोप फ्रांसिस की मौत पर भारत में तीन दिन राजकीय शोक !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें