UP के योगी आदित्यनाथ देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय CM, जाने नंबर कौन?

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 52.7 फीसदी लोकप्रियता के साथ पहले पायदान पर हैं

UP के योगी आदित्यनाथ देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय CM, जाने नंबर कौन?

इंडिया टुडे द्वारा हाल ही में कराए गए एक सर्वे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री है। सीएम योगी लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है। वे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बाद देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। नवीन पटनायक लगभग दो दशक से ओडिशा के मुख्यमंत्री है।

यह सर्वेक्षण देश के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता और किसी कार्य के लिए समर्थन करने की रेटिंग को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया था। ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे के अनुसार, नवीन पटनायक की लोकप्रियता 52.7 फीसदी है। जबकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 51.3 प्रतिशत लोकप्रियता के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

वहीं, अगर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की बात करें तो वे 48.6 प्रतिशत रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जबकि, चौथे स्थान पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल हैं। उन्हें 42.6 प्रतिशत रेटिंग मिली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने 41.4 प्रतिशत लोकप्रियता रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार, त्रिपुरा के लोगों ने मुख्यमंत्री माणिक साहा की उनके समर्पण, सादगी और उनके द्वारा राज्य में किये गए विकास कार्यों की प्रशंसा की गई है। त्रिपुरा के लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री साहा बहुत ईमानदार हैं और हमेशा जमीनी स्तर पर काम करते हैं। वहीं यह कहा गया है कि वह किसी भी समस्या को हल करने के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं। गौरतलब है कि माणिक साहा कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं। माणिक साहा दांतों के डॉक्टर है और उन्होंने मार्च 2023 में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। माणिक साहा ने 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें मार्च 2022 में राज्यसभा के लिए भी चुना गया था।

वहीं, बीजू जनता दल के मुखिया नवीन पटनायक 22 सालों से ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बीजेपी का समर्थक माना जाता है। अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की बात करें तो वे उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री हैं। जो 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर सत्ता पर काबिज हैं।

ये भी पढ़ें

कौन थे आचार्य विद्यासागर महाराज? जिन्होंने आजीवन त्यागा था नमक-फल

भाजपा अधिवेशन: PM मोदी ने स्पष्ट कहा 2024 का एजेंडा, कहा, मैं बैठने वाला व्यक्ति नहीं हूँ!

BJP राष्ट्रीय अधिवेशन: PM Modi ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने दिया मंत्र, कहा….  

PM Modi ने आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर जताया दुःख, कहा….   

कौन थे आचार्य विद्यासागर महाराज? जिन्होंने आजीवन त्यागा था नमक-फल

Exit mobile version