24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाउत्तर प्रदेश-2022: सर्वाधिक 61 और सबसे कम 51 प्रतिशत हुआ मतदान 

उत्तर प्रदेश-2022: सर्वाधिक 61 और सबसे कम 51 प्रतिशत हुआ मतदान 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोमती नगर में परिवार के साथ वोट डाला। उन्होंने वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा न सिर्फ इतिहास दोहरा रही है, बल्कि इस बार हम पहले से अधिक सीटों के साथ जीत दर्ज करेंगे।

Google News Follow

​उत्तर प्रदेश विधान चुनाव- 2022 के चौथे चरण का मतदान सायं 6.00 बजे तक संपन्न हुआ| इस बीच 9​​ जिलों की 59 सीटों पर सायं 6.00 बजे तक 54.98 प्रतिशत मतदान किया गया। वही मलिहाबाद में 61.25 और सबसे कम लखनऊ मध्य में 51.12 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोमती नगर में परिवार के साथ वोट डाला। उन्होंने वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा न सिर्फ इतिहास दोहरा रही है, बल्कि इस बार हम पहले से अधिक सीटों के साथ जीत दर्ज करेंगे।

लखनऊ में सबसे अधिक वोटर बख्शी का तालाब विधानसभा में बढ़े हैं। बख्शी का तालाब में करीब एक लाख युवा वोटर हैं। दूसरे नंबर पर सरोजनी नगर विधानसभा है। सरोजनी नगर और लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम 14-14 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा लखनऊ मध्य और लखनऊ उत्तर में 13-13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 में भाजपा को आठ, सपा ने एक विधानसभा सीट जीती थी।

उधर, कैंट विधानसभा के मतदाता सूची में नाम नहीं होने से शायर मुनव्वर राणा वोट नहीं डाल पाए। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि योगी सरकार में एक वोट की कोई कीमत नहीं है। यह मुझे आज पता चल गया। इससे ज्यादा मैं और कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं।

​​यह पढ़ें-

​UP​ C​​hunav​​:​​ सायं पांच ​बजे तक 57.45​ प्रतिशत मतदान 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें