27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाअलर्ट: गोरखनाथ मंदिर पर हमले के बाद सीएम योगी की सुरक्षा बढ़ाई...

अलर्ट: गोरखनाथ मंदिर पर हमले के बाद सीएम योगी की सुरक्षा बढ़ाई गई   

Google News Follow

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के बाद सीएम योगी की सुरक्षा बड़ा दी गई है। लखनऊ के 5 कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीआरपीएफ की दो यूनिट तैनात की गई है। अब यहां 24 घंटे सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। जिसमें 72 महिला जवान और 24 पुरुष शामिल है। इसके अलावा सीएम आवास पर सीआरपीएफ की 233 बटालियन की अल्फ़ा यूनिट भी तैनात की गई है जिसमें महिला जवान मोर्चा संभाल रही हैं।

अब इस मार्ग पर पुलिस के साथ सीआरपीएफ के भी जवान मोर्चा संभाल रहे हैं। यहां से गुजरने वाले  सभी वाहनों को चेक करने साथ ड्राइवर के पहचान पत्र को भी जांचा परखा जा रहा है। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा सीएम आवास पर जनता दरबार लगाया जा रहा है। जहां लोग राज्य के कोने-कोने से अपनी फ़रियाद लेकर आ रहे हैं। इस दौरान लोगों की गहन जांच की जा रही है। इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।

इसके अलावा, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा भी चाक चौबंद की गई है। यहां पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। यहां हर आने जाने वालों की गहन जाँच पड़ताल से गुजरना पद रहा है। मालूम हो कि हाल ही में एक युवक द्वारा यहाँ तैनात पुलिस कर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया था। हालांकि पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोचने में कामयाब रहे। जांच पड़ताल में आतंकी कनेक्शन होने की बात सामने आने पर इस मामले को यूपी एटीएस को सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें                  

WHO Report: भारतीयों की औसत उम्र में बढ़ोत्तरी, 1970 में 47 तक जीते थे?

किरीट सोमैया और नील सोमैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें