28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियायूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर बोले- राहुल गांधी ने खुद अपनी...

यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर बोले- राहुल गांधी ने खुद अपनी नाकामियों को उजागर किया!

ओपी राजभर ने कहा, आज वे अपनी ही नाकामियों को उजागर कर रहे हैं। राहुल गांधी दावा करते हैं कि पिछड़े समुदायों, दलितों और मुसलमानों के साथ धोखा हुआ।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर (ओपी राजभर) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ों, दलितों और मुसलमानों को धोखे में रखा। राहुल गांधी को इस मुद्दे पर अपना पुराना इतिहास पढ़ना चाहिए।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में ओपी राजभर ने कहा, “लंबे समय तक कांग्रेस ने देश और राज्य में शासन किया। आज वे अपनी ही नाकामियों को उजागर कर रहे हैं। राहुल गांधी दावा करते हैं कि पिछड़े समुदायों, दलितों और मुसलमानों के साथ धोखा हुआ। लेकिन असल में उन्हें धोखा किसने दिया? 60 साल तक तो कांग्रेस ही सरकार में थी।”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा की सरकार में बिचौलिए नदारद हैं। कोई भी योजना सीधे लाभार्थी के खाते तक पहुंच रही है। एक समय खुद राजीव गांधी बोलते थे कि ‘हम 100 रुपए दिल्ली से भेजते हैं, तो 10 रुपए धरातल तक पहुंचते हैं।’ इसलिए राहुल गांधी को पिछले पूरे इतिहास को पढ़ना चाहिए।”

कांग्रेस पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की टिप्पणी को लेकर ओपी राजभर ने कहा, “जिस तरह कांग्रेस ऑफिस में बैठकर और ट्विटर और सोशल मीडिया के जरिए राजनीति करने की कोशिश करती है, वह अब काम नहीं करता। उन्हें भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस और बजरंग दल से सीखना चाहिए। एक चुनाव खत्म होते ही यह दूसरे चुनाव की तैयारियों में लग जाते हैं। वहीं राहुल गांधी चुनाव छोड़कर विदेश घूमने चले जाते हैं।”

नववर्ष के मौके पर ओपी राजभर ने सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपील की कि लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, उन्हें अच्छी सीख दें और भाईचारे व सद्भाव से रहें। कोई भी काम लगन और ईमानदारी से करें, चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या कहीं और।

इसी बीच, इंदौर में कथित तौर पर दूषित पानी के कारण बच्चों की मौत होने पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, “यह एक दुखद घटना है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। पानी जहरीला कैसे हुआ, यह अब जांच का मामला है। यह सच में बहुत दुखद घटना है।”

यह भी पढ़ें-

सर्दियों में बथुआ है बेहद खास, एनीमिया और कब्ज जैसी समस्याओं से दिलाएगा राहत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें