28.2 C
Mumbai
Tuesday, June 30, 2026
होमराजनीतिइसलिए UP में केवल एक सांप्रदायिक घटना, झारखंड में सबसे ज्यादा 100

इसलिए UP में केवल एक सांप्रदायिक घटना, झारखंड में सबसे ज्यादा 100

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट में योगी सरकार के दावे पर मुहर

Google News Follow

Related

सीएम योगी के दावे पर अब नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने भी मुहर लगा दी है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश में केवल एक दंगा हुआ है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा चुनाव के रैलियों में दांवा किया कि राज्य में एक भी दंगे नहीं हुआ। दूसरी पार्टियों के शासन काल कई दंगे हुए। उन्होंने इस संबंध कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चुस्त होने की वजह से यह संभव हुआ।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक़ 2021 में महाराष्ट्र राजस्थान जैसे राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में एक ही दंगा हुआ। जबकि झारखंड में 100 दंगे हुए। इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश के अडिशनल डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि राज्य कानून व्यवस्था चुस्त है। साथ कोई घटना होने पर तत्काल एक्शन लिया जाता है। इतना नहीं उन्होंने इस आंकड़े की वजह माफिया पर कड़ी कार्रवाई को बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यहां के गैंगेस्टर और माफिया से संबंध रखने वालों से सख्ती से निपटा गया।

डीजीपी ने कहा कि 2016 में राज्य में 45 दंगे हुए थे। लेकिन योगी सरकार के बाद पांच साल में लगातार गिरावट हुई है। उन्होंने कहा कि 2017 में 36 सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। वहीं, अगर नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक़ अन्य राज्यों की बात करें तो झारखंड में सबसे ज्यादा सौ दंगे हुए। इसके अलावा महाराष्ट्र में 77 साम्प्रदायिक घटनाएं हुई। जबकि राजस्थान में 22 हिंसक घटनाये हुई। बिहार में 55 और हरियाणा में चालीस ऐसी घटना सामने आई।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी के अंगुली वाले बयान शरद पवार का तंज 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,235फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें