27.9 C
Mumbai
Monday, July 20, 2026
होमराजनीतिवीडी सतीशन बने केरलम के मुख्यमंत्री; पद और गोपनीयता की ली शपथ

वीडी सतीशन बने केरलम के मुख्यमंत्री; पद और गोपनीयता की ली शपथ

20 सदस्यीय मंत्रिमंडल का भी हुआ शपथ ग्रहण

Google News Follow

Related

केरलम के नए मुख्यमंत्री के रूप में वीडी सतीशन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। इस समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण के साथ ही केरल में CPI(M) के वरिष्ठ नेता पिनाराई विजयन के एक दशक लंबे शासन का औपचारिक अंत हो गया। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सतीशन और उनके 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सतीशन के साथ उनके सभी मंत्रियों ने भी शपथ ली। लगभग छह दशकों में यह पहली बार है कि पूरे केरलम मंत्रिमंडल ने एक ही दिन सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण किया है।

दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नेतृत्व के बाद लगभग 15 वर्षों के अंतराल के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) फिर से सत्ता में लौटा है। कांग्रेस नेताओं ने इस शपथ ग्रहण को केरल में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत बताया है।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “यह केरल में एक ऐतिहासिक जीत है और इससे हम सभी बेहद खुश हैं। केरल की जनता के लिए यह बहुत खास दिन है, क्योंकि 10 वर्षों के बाद UDF फिर से सत्ता में आ रहा है। जनता ने LDF के 10 साल के शासन को नकार दिया है। अब केरल की जनता को अच्छा शासन देना हमारी जिम्मेदारी है।”

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने जोरदार वापसी करते हुए 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस ने अकेले 63 सीटें जीतकर राज्य में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।

यह भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी को स्वीडन ने ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार – कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ पुरस्कार से किया सम्मानित

रोहिणी कोर्ट में वकील से बहस करने वाले जज का ट्रांसफर; न्यायाधीश को न्यायिक अकादमी भेजा

चीन में 5.3 तीव्रता के भूकंप से तबाही, दो लोगों की मौत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,026फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें