32 C
Mumbai
Monday, June 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, एयरपोर्ट पर सीएम फडणवीस ने किया स्वागत!

मुंबई पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, एयरपोर्ट पर सीएम फडणवीस ने किया स्वागत!

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का शनिवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Google News Follow

Related

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को मुंबई दौरे पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा ने उनका हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान  राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा और मुख्यमंत्री फडणवीस ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके आगमन पर खुशी जाहिर की।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का शनिवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति को महाराष्ट्र के लोक भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी प्रदान किया गया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

इससे पहले उपराष्ट्रपति नागपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद वे महर्षि व्यास सभागार पहुंचे, जहां ‘इंडियन यूथ पार्लियामेंट’ के 29वें राष्ट्रीय सत्र की शोभा बढ़ाई।

इस दौरान उपराष्ट्रपति ने युवाओं के उत्साह और उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘इंडियन यूथ पार्लियामेंट नेशनल ट्रस्ट’ ने पिछले दो दशकों से विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है, जिससे ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को नई दिशा मिली है।

कार्यक्रम में उन्होंने भाषाई विविधता और भारत के विकास पर भी विचार साझा किए। ‘भारतीय भाषाएं और विकसित भारत-2047’ विषय पर बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की भाषाई विविधता उसकी एक महान शक्ति है और इसे सम्मान और संरक्षण देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपनी भाषा, संस्कृति और देशभक्ति को बनाए रखें और देश के विकास में सक्रिय भाग लें।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गरिमा का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें-

राजस्थान का वो प्राचीन मंदिर, जहां विराजती हैं हर्ष और उल्लास की देवी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,464फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें