27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमराजनीतिउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफे में संविधान के अनुच्छेद 67(ए) का...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफे में संविधान के अनुच्छेद 67(ए) का क्यों किया उल्लेख ?

उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं, ऐसे में यह संवैधानिक पद अधिक समय तक रिक्त नहीं रह सकता।

Google News Follow

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा देकर देश की राजनीति को चौंका दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को त्यागपत्र सौंपा, जिसमें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67(ए) का हवाला दिया गया है। धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पद संभाला था और उनके कार्यकाल के अभी दो वर्ष शेष थे।

धनखड़ ने अपने इस्तीफे में जिस अनुच्छेद 67(ए) का उल्लेख किया है, वह उपराष्ट्रपति द्वारा स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा देने की प्रक्रिया को स्पष्ट करता है। भारतीय संविधान के इस प्रावधान के अनुसार, उपराष्ट्रपति यदि इस्तीफा देना चाहता है तो उसे अपने हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए त्यागपत्र देना होता है। यह इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा प्राप्त होते ही प्रभावी हो जाता है।

संविधान के अनुच्छेद 67 में उपराष्ट्रपति के पद, कार्यकाल और इस्तीफे से जुड़ी सभी शर्तें वर्णित हैं। यह अनुच्छेद न केवल उपराष्ट्रपति के इस्तीफे का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि उपराष्ट्रपति को केवल राष्ट्रपति को ही अपना त्यागपत्र देना होता है, न कि संसद या किसी अन्य संस्था को।

धनखड़ के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चूंकि उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं, ऐसे में यह संवैधानिक पद अधिक समय तक रिक्त नहीं रह सकता। विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होगी ताकि उच्च सदन के कामकाज में कोई रुकावट न आए।

धनखड़ पिछले एक वर्ष से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नैनीताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी बीमारी की सटीक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

जगदीप धनखड़ का राजनीतिक और संवैधानिक जीवन लंबा और सक्रिय रहा है। वे राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और अनुभवी वकील भी रह चुके हैं। उनके इस्तीफे के बाद देश में नए उपराष्ट्रपति के चयन की दिशा में संवैधानिक प्रक्रिया अब तेज़ी से आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:

पूर्वी पाकिस्तान से आए विस्थापितों को भूमि का स्वामित्व मिलेगा: योगी​!

भारत-इंग्लैंड के बीच निर्णायक मुकाबला, सीरीज जीतने उतरेंगी दोनों टीमें! 

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स का घाटा पहली तिमाही में बढ़कर 9.44 करोड़ रुपए रहा!

मोटापा: सिर्फ एक्सरसाइज की नहीं, खानपान की बिगड़ी आदतें हैं असली वजह!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें