31.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाटीएमसी विधायक का बीजेपी समर्थकों को धमकी देता वीडियो वायरल

टीएमसी विधायक का बीजेपी समर्थकों को धमकी देता वीडियो वायरल

Google News Follow

पश्चिम बंगाल बीजेपी के सह प्रभारी अमित मालवीय ने टीएमसी विधायक नरेन चक्रवर्ती का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें टीएमसी विधायक लोगों को वोट नहीं करने की धमकी देता नजर आ रहा है। वीडियो में टीएमसी विधायक चक्रवर्ती भगवा पार्टी के मतदाताओं को धमकी देते हुए कह रहा है कि अगर बीजेपी को वोट दोगे तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बता दें 12 अप्रैल को एक लोकसभा और चार विधानसभा सीट पर चुनाव होने हैं। वहीं सोमवार को बंगाल विधानसभा में बीजेपी और टीएमसी विधायक आपस में भिड़ गए है।

अमित मालवीय ने टीएमसी विधायक नरेन चक्रवर्ती का वीडियो साझा करने के साथ ही चुनाव आयोग से इस वीडियो पर ध्यान देने की अपील की है। अमित मालवीय ने अपने पोस्ट में बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की आलोचना की है साथ उन्होंने ममता बनर्जी पर ‘बदमाश’ विधायकों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

वायरल वीडियो में टीएमसी नेता नरेन चक्रवर्ती ने भाजपा समर्थकों से वोट नहीं देने को कह रहे हैं। आगे विधायक कह रहे हैं कि अगर चुनाव के बाद वे मिल जाएंगे तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। इतना ही नहीं चक्रवर्ती कहते है कि अगर वोट नहीं दिया, तो वे राज्य में रह सकते हैं और नौकरी या व्यवसाय कर सकते हैं और टीएमसी उनका समर्थन करेगी।

अमित मालवीय ने कहा, ‘टीएमसी के पांडवेश्वर (आसनसोल) विधायक नरेन चक्रवर्ती बीजेपी के मतदाताओं और समर्थकों को खुलेआम धमकी देते हुए कहते हैं कि बाहर आकर वोट न दें, वरना परिणाम भुगतने होंगे. ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए, लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण देती हैं। चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए।”बता दें कि बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट और चार विधानसभा सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव होगा। आसनसोल सीट से सांसद बाबुल सुप्रियो पिछले साल अक्टूबर में भाजपा के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था जिसकी वजह से यह सीट खाली हुई थी। इसके बाद सुप्रियो टीएमसी में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें 

बाबर अली की पत्नी को योगी सरकार देगी दो लाख रूपये

Karnataka: विवाद के बाद टीपू सुल्तान का अध्याय हटाने पर लगाई रोक

Maharashtra: राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो कांग्रेस, इच्छा है: नितिन गडकरी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें