24 C
Mumbai
Thursday, January 1, 2026
होमदेश दुनियाAssemble Election 2022:गोवा और UK सहित UP में भी डाले जाएंगे वोट

Assemble Election 2022:गोवा और UK सहित UP में भी डाले जाएंगे वोट

गोवा और उत्‍तराखंड में सभी सीटों के लिए सोमवार को ही मतदान होने वाला है। इसके लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍था को पूरा कर लिया गया है। 

Google News Follow

Related

विधान सभा चुनाव-2022 में सोमवार 14 फरवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। 14 फ़रवरी, 2022 को उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान होना है वहीं उत्तराखंड और गोवा विधानसभा के लिए भी वोट डाले जाएंगे। गोवा और उत्‍तराखंड में सभी सीटों के लिए कल ही मतदान होने वाला है। इसके लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍था को पूरा कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण के मतदान के लिए करीब 17 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं उन पर वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं समाजवादी पार्टी को 13 और बहुजन समाज पार्टी को दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कल होने वाले मतदान में 2,01,42,441 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए 12538 मतदान केंद्रों पर 23352 बूथ बनाए हैं।

उत्‍तराखंड की सभी 70 सीटों पर भी कल मतदान होगा। यहां पर करीब 632 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। वोटिंग के लिए यहां पर ​​कुल 11647 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 156 माडल बूथ हैं। इसके अलावा यहां पर कुल 8143922 मतदाताओं की संख्‍या है। यहां की विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। इस बार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस बार मैदान में आम आदमी पार्टी भी शामिल है।

गोवा की सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होना है। इस बार यहां के चुनाव में कुल 301 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर महिला मतदाताओं की तुलना पुरुषों की अपेक्षा अधिक है। भाजपा को पिछली बार17,कांग्रेस को 15,गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी को तीन-तीन सीटें हासिल हुई थीं।

​​यह भी पढ़ें-

2ndचरण की तैयारी पूरी:प्रचार ​थमा​,घर-घर दस्तक दे रहे प्रत्याशी​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,531फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें