29 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटगुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी

पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होने जा रहा है।

Google News Follow

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज, 1 दिसंबर को सौराष्ट्र-कच्छ और राज्य के दक्षिणी हिस्सों के 19 जिलों में 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग के लिए 25393 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके साथ ही आज 788 उम्मीदवारों किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पहले चरण में 339 निर्दलीय भी मैदान में हैं। बात यदि 2017 की करें तो चुनाव में बीजेपी ने 48 पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने 40 सीटें जीती थीं। राज्य के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  कार्यालय के मुताबिक गुजरात में कुल 4,91,35,400 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें से 2,39,76,670 मतदाता पहले चरण में मतदान करने की उम्मीद रखते हैं।   

इस चुनाव में भाजपा,कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के अलावा बहुजन समाजवादी पार्टी, समाजवादी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय ट्राइबल पार्टी सहित 36 अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी पहले चरण की सीटों पर उतारे हैं। हालांकि आज भाजपा और कांग्रेस ने सभी 89 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं गुजरात की राजनीति में नया प्रवेश लेने वाली ‘आप’ के प्रत्याशी पहले चरण में 88 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अन्य दलों में बसपा ने 57 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं जबकि बीटीपी के 14, माकपा के चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में कुल 339 निर्दलीय भी हैं। पहले चरण में कुल 788 उम्मीदवारों में से 70 महिला प्रत्याशी हैं जिनमें से भाजपा की नौ, कांग्रेस की छह और आप की पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं। 

पहले चरण में 34,324 बैलेट यूनिट, इतनी ही संख्या में कंट्रोल यूनिट और 38,749 वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। आयोग ने बताया कि सुचारू तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए 2,20,288 प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पहले चरण में 27,978 पीठासीन अधिकारी और 78,985 चुनाव अधिकारी तैनात होंगे। निर्वाचन आयोग के मुताबिक पहले चरण में 14,382 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा जिनमें से 3,311 केंद्र शहरी क्षेत्र में हैं और बाकी के 11,071 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में बनाए गए हैं।   

पहले चरण के प्रचार के तहत भाजपा, कांग्रेस और आप नेताओं ने रोड शो किया और जनसभाओं को संबोधित किया। जिसमें भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्य के नेताओं ने प्रचार जमकर किया।  

आप की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सबसे अधिक प्रचार किया। उनके अलावा पार्टी की ओर से दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया , राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संजय सिंह ने भी प्रचार किया। कांग्रेस के लिए स्थानीय नेताओं के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहले चरण के आखिरी कुछ दिनों में जनसभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से समय निकालकर इस महीने राज्य में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। 

ये भी देखें 

भाजपा ने टीएमसी विधायक सावित्री मित्रा के खिलाफ कराई प्राथमिकी दर्ज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें