32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियानफरत की बात करने वालों को मोहब्बत और विकास से हराएंगे :...

नफरत की बात करने वालों को मोहब्बत और विकास से हराएंगे : तेजस्वी यादव!

यहां के युवा अब परिवर्तन को लेकर अंगड़ाई ले रहे हैं। अब यहां के युवा सत्ता के फैसले का इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि सत्ता का फैसला करेंगे।

Google News Follow
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि 2025 में जो पार्टी नफरत और समाज को बांटने की बात करती है, उसे हम लोग मोहब्बत और विकास से हराएंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग धर्म को धर्म से और जाति को जाति से लड़ाएंगे।

पटना के बापू सभागार में छात्र-युवा संसद में आए युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार का युवा वर्ग अब इतिहास लिखेगा। बिहार का युवा अब सिर्फ नौकरी नहीं मांगेगा, बल्कि नीति भी बनाएगा और नेतृत्व भी करेगा। यहां के युवा अब परिवर्तन को लेकर अंगड़ाई ले रहे हैं। अब यहां के युवा सत्ता के फैसले का इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि सत्ता का फैसला करेंगे।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ऐसी सरकार चाहता है जो राज्य को शिक्षा का केंद्र बनाए, इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करे और भरपूर रोजगार उपलब्ध कराए, ताकि वे किसी दूसरे राज्य में नौकरी करने की बजाय अपने राज्य के मालिक बन सकें।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि अब वह “अचेत” अवस्था में हैं, उनकी सरकार नकलची है। उनके पास कोई विजन या रोडमैप नहीं है, जिस दिन आठ करोड़ युवा एकजुट होकर आवाज उठाएंगे, उस दिन बिहार बदलेगा।

अगर सभी युवा एकजुट हो गए तो जातीय गणित खत्म हो जाएगा और 2025 इसका गवाह बनेगा। प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, लेकिन चीनी मिल की बात नहीं करते, रोजगार की बात नहीं करते। अब एनडीए के जुमलों को युवाओं ने कूड़े में फेंक दिया है।

उन्होंने कहा कि अब विचारों में नहीं, बदलाव की क्रांति होनी चाहिए। बिहार में दो उपमुख्यमंत्री हैं, एक “लाउड माउथ” और दूसरा “फाउल माउथ”। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार संभालने के लायक नहीं हैं और भाजपा के पास कोई सीएम का चेहरा नहीं है।

कार्यक्रम खत्म होने पर भीड़ बेकाबू हो गई और सभागार का शीशा टूट गया। इस घटना में एक व्यक्ति को चोट आने की भी सूचना है।

यह भी पढ़ें-

एक्टिंग के लिए न्यूट्रल रहना जरूरी : कोंकणा सेन शर्मा !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें