27 C
Mumbai
Wednesday, January 7, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम बंगाल: भाजपा नेता का दावा, महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं...

पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता का दावा, महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित!

भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा।

Google News Follow

Related

भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए तृणमूल कांग्रेस पार्टी शासित पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।

भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मैं ईश्वर, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से प्रार्थना करूंगा कि बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ करें। पश्चिम बंगाल में भले ही महिला मुख्यमंत्री हैं, लेकिन यहां महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। यहां पर महिलाओं की तस्करी और शोषण सबसे ज्यादा होता है।

इस बार होली जुमा (शुक्रवार) के दिन पड़ने के बाद हो रहे वाद-विवाद को लेकर भाजपा नेता ने कहा, “साल में कुल 52 सप्ताह होते हैं और पूरी दुनिया में 52 बार जुमा आता है, वहीं होली साल में एक बार आती है। ऐसे में जिन लोगों को होली नहीं खेलनी है और जिन्हें होली के रंगों से परेशानी, उन्हें उस दिन घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “हम सभी बचपन से देखते आए हैं। शांति समिति की मीटिंग होती है। मीटिंग में ऐसे ही निर्णय लिए जाते हैं कि इस बार जुमा के दिन होली पड़ी है, लोग थोड़ा संभल कर रहे। ऐसे में इसमें कुछ गलत नहीं है। मौलाना खुद मना करते हैं कि इस बार दो-तीन घंटे लोग बाहर निकलने से परहेज करें। इन मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अपने-अपने क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन रखने के लिए हर पुलिस स्टेशन ऐसे ही काम करते हैं।”

यह भी पढ़ें-

पंजाब: मोहाली में नशा तस्करी पर चोट, ड्रग तस्कर की अवैध प्रॉपर्टी जमींदोज!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,488फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें