30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम बंगाल: अपराधियों के चंगुल में ममता सरकार- अब्बास नकवी!

पश्चिम बंगाल: अपराधियों के चंगुल में ममता सरकार- अब्बास नकवी!

ममता सरकार पर उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा को नजरअंदाज कर रही हैं और क्रिमिनल-कम्युनल-क्रूर कारीगरों के हाथों की कठपुतली बन चुकी हैं।

Google News Follow
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोला।
ममता सरकार पर उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा को नजरअंदाज कर रही हैं और क्रिमिनल-कम्युनल-क्रूर कारीगरों के हाथों की कठपुतली बन चुकी हैं।

नकवी ने सीएम ममता बनर्जी संग इमामों की बैठक को लेकर कहा कि कुछ जगहों पर विशेषकर पश्चिम बंगाल में हिंसा हो रही है, जो चिंता का विषय है। ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार उन लोगों के हाथों बंधक बन चुकी है जो अपराध, सांप्रदायिकता और क्रूरता को बढ़ावा दे रहे हैं।

ऐसी स्थिति में यदि सरकार उन्हीं के सम्मेलन आयोजित करती है, तो सवाल यह उठता है कि वह भरोसे का संदेश देना चाहती है या भय का। बंगाल में लोगों का बड़े पैमाने पर पलायन इस बात का प्रमाण है कि वहां की संवैधानिक मशीनरी पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

नकवी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर भी जुबानी हमला बोला। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर भी नकवी ने टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुनबे की करतूतों को क्रांति का ताबूत बनाकर पेश करने की कोशिश कर रही है। यह जो कार्रवाई हो रही है, वह किसी राजनीतिक द्वेष का हिस्सा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार पर आधारित वैधानिक प्रक्रिया है। कोर्ट ने पहले ही इस पर निर्देश दिए हुए हैं।

नकवी ने आगे कहा कि यह जो कपट है, इस पर न भाजपा की रपट है और न ही मोदी सरकार की कोई नई रिपोर्ट है। यह रिपोर्ट पहले से मौजूद हैं और कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत हो रही है। कांग्रेस इसे विक्टिमहुड की ढाल बनाकर पेश कर रही है, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा।

कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को ड्रामा करार देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जो विधिक कार्रवाई है, उस पर विक्टिमहुड का रिएक्शन देना एक सस्ता राजनीतिक हथकंडा है। देश की जनता सब जानती है और अब वह इस तरह के ड्रामों में नहीं आने वाली।

यह भी पढ़ें-

सीएम ममता बनर्जी से मिले इमाम, बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ कानून!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें