गौरतलब है कि 3 जून को पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जयप्रकाश मजूमदार को बिधाननगर में एक आवासीय फ्लैट पर करीब 14 वर्षों से अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बिधाननगर स्थित एई-337 नंबर का यह फ्लैट आरती रायचौधरी का है।
तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार को पुलिस ने बुधवार को साल्ट लेक स्थित एक किराए के मकान पर कथित अवैध कब्जे के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
मजूमदार अपनी पत्नी के साथ कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके साल्ट लेक स्थित एक मकान में रह रहे थे। मकान मालकिन ने हाल ही में बिधाननगर (नॉर्थ) थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मजूमदार न केवल लंबे समय से किराया नहीं दे रहे थे, बल्कि किराया मांगने पर राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर उन्हें धमकाते और दुर्व्यवहार भी करते थे।
शिकायत के अनुसार, मजूमदार वर्ष 2014 में अपनी पत्नी के साथ मामूली किराए पर उस मकान में रहने आए थे। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने किराया देना भी बंद कर दिया। मकान मालकिन का आरोप है कि जब भी उनसे किराया देने या मकान खाली करने को कहा जाता था, तो वह गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते थे।
बताया गया है कि यह मकान पहले मकान मालकिन के पति के नाम पर था। उनके निधन के बाद इसकी मालिकाना हक उनकी पत्नी को मिल गया।
केरल विधानसभा में एफसीआरए संशोधन विरोध प्रस्ताव, भाजपा ने विरोध किया!



