28 C
Mumbai
Wednesday, August 26, 2026
होमदेश दुनियाजब सरकार आपकी है, तो घुसपैठिए कैसे दाखिल हो रहे हैं :...

जब सरकार आपकी है, तो घुसपैठिए कैसे दाखिल हो रहे हैं : कुमारी शैलजा!  

सरकार को घुसपैठियों को चिह्नित करके कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा के लोगों को यह देखना चाहिए कि आखिर उनके शासनकाल में जमीनी स्थिति कैसी बनी हुई है।

Google News Follow

Related

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में घुसपैठियों को लेकर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि इतने सालों से आपकी सरकार सत्ता में है। आखिर आपने घुसपैठियों के खिलाफ क्या किया? अगर घुसपैठिए इस देश में दाखिल हो रहे हैं, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी बनती है। जाहिर सी बात है कि इसकी जिम्मेदारी सरकार की बनती है।

सरकार को घुसपैठियों को चिह्नित करके कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा के लोगों को यह देखना चाहिए कि आखिर उनके शासनकाल में जमीनी स्थिति कैसी बनी हुई है। अब अगर भाजपा खुद इस बात को स्वीकार कर रही है कि देश में घुसपैठिए दाखिल हो रहे हैं, तो जाहिर सी बात है कि ये लोग अपनी कमजोरी को खुद जगजाहिर कर रही है।

साथ ही, उन्होंने गुरुग्राम की मौजूदा स्थिति को लेकर भी भाजपा को घेरा। उनके मुताबिक, भाजपा को भी यह बताना चाहिए कि आखिर उन्होंने गुरुग्राम को क्या दिया? आज की तारीख में गुरुग्राम की स्थिति कैसी बनी हुई है, यह बात किसी से छुपी नहीं है।

बारिश से गुरुग्राम के लोगों का हाल बेहाल है। स्कूल बसें गड्ढे में डूब जा रही है। लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए। ऐसी स्थिति में तो मेरा भाजपा के लोगों को यही सुझाव रहेगा कि वो सामने आकर बताए कि आखिर अब तक उन्होंने गुरुग्राम के लिए क्या किया है? आखिर 12 सालों से भाजपा की सरकार क्या कर रही है?

भाजपा के लोग इतनी बड़ी मात्रा में टैक्स वसूल कर रहे हैं। लेकिन, इसके बाद उस टैक्स का इस्तेमाल कहां पर हो रहा है। इसकी जानकारी तो देनी ही होगी। तभी हम आगे की पूरी रूपरेखा निर्धारित कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि सिर्फ किसी शहर में कांच की इमारतें बना देने से वो शहर मिलेनियल नहीं हो जाता है। निश्चित तौर पर मौजूदा समय में गुरुग्राम में कई लोगों को नौकरी मिल रही है और आगे चलकर कई लोगों को नौकरी मिल सकती है। इस शहर में असीम क्षमता है। हमें सिर्फ उन क्षमताओं का सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा।

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि जब इन लोगों से कुछ पूछा जाता है, तो ये कांग्रेस पर हमलावर हो जाते हैं। कहने लगते हैं कि आखिर कांग्रेस ने अपने शासनकाल में क्या किया? इससे यह साफ जाहिर होता है कि अब इन लोगों के पास कोई जवाब नहीं है। इसी वजह से जब इन लोगों को कुछ समझ नहीं आता है, तो यह हम पर ही हमलावर हो जाते हैं।

इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह अगर कुछ कह रहे हैं, तो हमें उन्हें गंभीरता से लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

जर्मनी के विंसेंट को हराकर आर. प्रग्गनानंद ग्रैंड चेस टूर फाइनल में

कृति सेनन का विवादित ऐड हटाया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,586फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें