उन्होंने कहा कि बाराबंकी में राजभर समाज के शख्स पर सपा के लोगों की ओर से हमला किया गया। वह आइसक्रीम बेच रहा था, सपा लोगों ने आइसक्रीम खाई और जब राजभर समाज के उस व्यक्ति ने पैसा मांगा तो सपा के लोगों ने उसकी उंगली काट दी। मऊ में हाल ही में सपा के चार नेताओं ने मिलकर राजभर समाज के व्यक्ति को गोली मार दी। मऊ के ही मधुबन में समाजवादी पार्टी के पांच नेताओं के ऊपर हत्या का आरोप है।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देवरिया, कुशीनगर में सपा के लोगों ने हमला किया। पोस्टर में 95 प्रतिशत या तो मुसलमान है या फिर यादव की ओर से हमला किया गया है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि आजमगढ़ पार्टी का गढ़ है। समाजवादी पार्टी के इस गढ़ में एटीएस जहां भी तलाशी लेती है, उन्हें वहीं लोग मिलते हैं। ऐसा क्यों है? अगर यह समाजवादी पार्टी का गढ़ है, तो उन्हें संरक्षण कौन दे रहा है? समाजवादी पार्टी को इस बारे में खुलासा करना चाहिए।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि महाराज जी समाजवादी पार्टी के नेता के तौर पर काम कर रहे हैं। आप उनके बयान देख सकते हैं। आम तौर पर, संत और साधु मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान नहीं देते।
ओलिविया रोड्रिगो को लंदन में मिलता सुकून, बेहतर वर्जन पाती हैं!



