26 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमदेश दुनियाराहुल के साथ US में दिखने वाली कौन हैं सुनीता विश्वनाथ? सोरोस...

राहुल के साथ US में दिखने वाली कौन हैं सुनीता विश्वनाथ? सोरोस से क्या है नाता?     

 बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल और सुनीता की तस्वीर साझा की है। सुनीता का अमेरिकी अरबपति सोरोस से भी नाता है। दोनों भारत के खिलाफ एजेंडा चलाते हैं।  

Google News Follow

Related

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अमेरिकी दौरा विवादों में घिरता जा रहा है। एक ओर राहुल गांधी जहां बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। वहीं, उनके बयान भी विवादित हैं। शुक्रवार को उन्होंने केरल की इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष बताये जाने से बवाल मच गया है।दूसरी ओर, उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे आएंगे। इससे पहले भी उन्होंने गुरुनानक देव ने मक्का,श्रीलंका और थाईलैंड का दौरा किया था। अब उनकी बैठक में  बैठी महिला सुनीता विश्वनाथ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस संबंध में बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा है कि सुनीता भारत के सामाजिक मुद्दों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करती रही हैं। इसके अलावा भी कई खुलासे किये है।

अमित मालवीय के अनुसार, सुनीता विश्वनाथ हिन्दू फॉर ह्यूमन राइट्स की सह संस्थापक हैं। साथ ही इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल जैसे कट्टर संगठनों की सह मेजबानी भी करती हैं। उन्होंने आगे बताया है कि सुनीता  पश्चिम में व्यापक जमात आईएसआई के साथ इनका  सांठगांठ है। इतना ही नहीं सुनीता भारत सामाजिक भेदभाव वाले मुद्दों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करती रही हैं। अमित मालवीय ने के अनुसार एक अन्य संगठन वुमन फॉर अफगान वीमेन को सोरोस ओपन सोसायटी फ़ाउंडेशन द्बारा सहायता दी जाती है।  एक तरह से कहा जाए तो सुनीता जार्ज सोरोस की प्रतिनिधि हैं।
गौरतलब है कि सुनीता बीजेपी के खिलाफ लिखती रही हैं। दो साल पहले उन्होंने कहा था कि बीजेपी हिन्दुओं को झूठ बेच रही है। 80 प्रतिशत आबादी वाले देश में वे खतरे में हैं। वहीं अमित मालवीय ने सुनीता का नाम जार्ज सोरोस से जोड़ा है जो भारत के खिलाफ विवादित बयान देते रहे हैं।पिछले दिनों हंगरी मूल के अमेरिका अरबपति जार्ज सोरोस की खूब चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा था कि मोदी नेतृत्व में भारत तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। जिस पर बीजेपी का कहना था कि सोरोस देश के खिलाफ एजेंडा चलाते हैं।

ये भी पढ़ें
 

”हैलो मिस्टर मोदी…” अमेरिका में आईफोन हाथ में लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

विपक्ष में मतभेद,कांग्रेस के साथ गेम

राहुल ने मुस्लिम लीग को बताया “सेक्युलर” हंगामा, BJP ने की निंदा   

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता खिताब, चौथी बार बना चैम्पियन

राहुल गांधी ने US में बताया किस वजह से आप का नहीं कर रहे सपोर्ट 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,261फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें