28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमराजनीति"खाली घोषणापत्र के साथ कांग्रेस को 15–17 सीटें ही मिलेंगी, NDA गठबंधन...

“खाली घोषणापत्र के साथ कांग्रेस को 15–17 सीटें ही मिलेंगी, NDA गठबंधन 90 पार करेगा”

मुख्यमंत्री हेमंता सरमा ने बताया किसे कितनी सीटें मिलेंगी

Google News Follow

Related

आसाम विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी छाई  है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए दावा किया है कि पार्टी को इस बार केवल 15 से 17 सीटें ही मिलेंगी, जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन 90 से अधिक सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल करेगा।

ऊपरी आसाम के सिस्सीबोरगांव और सादिया समेत कई क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान सरमा ने कांग्रेस के घोषणापत्र को “खाली दस्तावेज” बताया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के घोषणापत्र में ऐसा कोई वादा नहीं है जिसे लोग याद रख सकें। न रोजगार को लेकर कोई स्पष्ट योजना है और न ही शिक्षा को लेकर कोई ठोस रोडमैप।” उन्होंने कहा, कांग्रेस जनता को भावनात्मक मुद्दों और अवास्तविक वादों के जरिए गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आसाम में घोषणापत्र जारी करने पर भी सरमा ने आपत्ति जताई। उन्होंने इसे राज्य और यहां के लोगों का अपमान बताया। सरमा ने कहा, “खड़गे के नेतृत्व में आसाम के हितों और सांस्कृतिक पहचान का मजाक उड़ाया गया है। ऐसे व्यक्ति को घोषणापत्र लॉन्च के लिए बुलाना आसाम के युवाओं और जनता का अपमान है।”

मुख्यमंत्री ने संभावित चुनाव परिणामों का अनुमान भी पेश किया, जिसके अनुसार भाजपा के नेतृत्व में NDA गठबंधन को  90–100 सीटें, कांग्रेस को 15–17 सीटें, AIUDF को 5–6 सीटें, रायजोर दल को धिंग से 1 सीट और AJP को शून्य सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 20 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

कांग्रेस द्वारा न्याय दिलाने के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सरमा ने कहा कि न्यायपालिका स्वतंत्र है और फैसले अदालतें करती हैं, न कि मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा, “न्याय अदालतों द्वारा दिया जाता है, सरकार का काम केवल चार्जशीट दाखिल करना और आरोपियों को कानून के दायरे में रखना है। हमारे कार्यकाल में किसी बड़े मामले में आरोपी को जमानत नहीं मिली है, यही हमारी उपलब्धि है।”

सरमा ने बताया कि भाजपा ने राज्यभर में अपने चुनाव प्रचार को और तेज कर दिया है। दिनभर में उन्होंने माजुली, नाओबोइचा, सिस्सीबोरगांव और सादिया जैसे क्षेत्रों में जनसभाएं कीं, जबकि शाम को डिब्रूगढ़ में रोड शो भी आयोजित किया गया।

आसाम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में NDA गठबंधन जमीनी स्तर पर पनी पूरी ताकत झोंकते दिख रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री सरमा को भरोसा है कि इस बार भी जनता बीजेपी को स्पष्ट जनादेश देगी।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र नक्सलमुक्त: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बड़ी घोषणा

BMC को मिली पहली महिला कमिश्नर; भुषण गगरानी के रिटायरमेंट के बाद संभालेंगी जिम्मेदारी

गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है बेल का शर्बत, जानें बनाने का आसान तरीका!

देर रात खाना सेहत के लिए नुकसानदायक, आयुर्वेद बताता समय पर भोजन जरूरी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें