32 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026
होमराजनीतिमहिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने महिला विधायकों ने सीएम को लिखा लेटर

महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने महिला विधायकों ने सीएम को लिखा लेटर

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा की महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। इस पत्र पर पार्टी की 12 महिला विधायकों के हस्ताक्षर हैं। महिला विधायकों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध से राज्य की प्रतिष्ठा मलिन हो रही है।

मुख्यमंत्री भेजे पत्र में बीजेपी की महिला विधायकों ने लिखा है कि महाविकास आघाडी सरकार के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक हर समस्या के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। राज्य में महिला पर अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं जिससे महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिला विधायकों ने सवाल किया है कि राज्य में महिलाओं की अस्मत लूटी जा रही है और मुख्यमंत्री संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर सूबे की आबरू का दिल्ली मे प्रदर्शन क्यों करना चाहते हैं।

हमने कभी ऐसी अपेक्षा नहीं की थी कि राज्य में हो रहे लज्जास्पद कृत्य का संसद में वाचन हो। महिला विधायकों ने कहा है कि अन्य राज्यों के अपराध की तुलना कर महाराष्ट्र में होने वाले महिला अत्याचार का समर्थन नहीं किया जा सकता। भाजपा की विधायक माधुरी मिसाल, विद्या ठाकुर, प्रा. देवयानी फरांदे, मनीषा चौधरी, सीमा हिरे, श्वेता महाले पाटील, मेघना साकोरे बोर्डीकर, डॉ. नमिता मूंदड़ा, मंदा म्हात्रे, भारती लवेकर, मोनिका राजाले और मुक्ता तिलक ने लिखा है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,469फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें