29.5 C
Mumbai
Sunday, June 28, 2026
होमदेश दुनियाहाथरस में योगी का अखिलेश पर वार, रामलला दर्शन की नसीहत!

हाथरस में योगी का अखिलेश पर वार, रामलला दर्शन की नसीहत!

अगर सचमुच आप खुद को धार्मिक साबित करना चाहते हैं तो मथुरा-वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी खुलकर बोलिए, राम जन्मभूमि की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का अभियान चलना चाहिए।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में 548 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने संबंधी अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनकी सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलीं, उन्हें अयोध्या के विकास की चिंता करने का नैतिक अधिकार नहीं है।

सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या को किसी से पहचान लेने की जरूरत नहीं है। आप इसकी चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए और एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी। अगर सचमुच आप खुद को धार्मिक साबित करना चाहते हैं तो मथुरा-वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी खुलकर बोलिए, राम जन्मभूमि की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का अभियान चलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मोहर्रम जुलूसों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब प्रदेश में कानून के दायरे में सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होते हैं और किसी गरीब का घर या छज्जा हटाकर ताजिए नहीं निकाले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त, माफिया मुक्त और विकास की नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश दंगों, कर्फ्यू और अराजकता के लिए बदनाम था जबकि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश में हजारों मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकले और कहीं भी उपद्रव की स्थिति नहीं बनी। सरकार की स्पष्ट नीति है कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर किसी गरीब का मकान, छज्जा या झोपड़ी नहीं हटाई जाएगी। आवश्यकता होने पर ताजिए की ऊंचाई कम की जा सकती है लेकिन आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं से समझौता नहीं होगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को आज अयोध्या की याद आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या का वैभव पुनर्स्थापित हुआ है और यह त्रेतायुग की स्मृतियों को साकार कर रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाए गए और धार्मिक आयोजनों को भी बाधित किया गया था। इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए आपातकाल को संविधान पर सबसे बड़ा प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी उसी कांग्रेस के साथ खड़ी है, जिसने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था।

विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद विधानसभा क्षेत्रों में चल रहीं परियोजनाएं जिले के विकास को नई गति देंगी। उन्होंने किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग सेंटर, बेहतर बीज और कृषि अनुसंधान संस्थानों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें-

मन की बात: मोदी ने सराहा मेघालय का रूट ब्रिज, यूनेस्को आवेदन! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,251फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें