27 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियाग्रेटर नोएडा से मेरठ तक विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे योगी​!​

ग्रेटर नोएडा से मेरठ तक विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे योगी​!​

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे और मेरठ में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी​ आदित्यनाथ का शनिवार को मेरठ और ग्रेटर नोएडा का महत्वपूर्ण दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे नमो भारत मेट्रो परियोजना का निरीक्षण करेंगे और ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र​ मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे और मेरठ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पहुंचेंगे, जहां वे अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन का निरीक्षण भी करेंगे।

नमो भारत परियोजना को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाई-स्पीड और आधुनिक परिवहन व्यवस्था के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मेरठ और दिल्ली के बीच आवागमन को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।

मुख्यमंत्री मेरठ के मोहिउद्दीनपुर हेलीपैड से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-29 स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:55 बजे वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जहां इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी।

यह कंपनी विश्व की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Foxconn और भारत की आईटी दिग्गज HCL Technologies का संयुक्त उपक्रम है। यमुना सिटी में स्थापित होने वाली यह सेमीकंडक्टर यूनिट प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

कार्यक्रम में लगभग पांच हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जेवर से विधायक धीरेन्द्र सिंह के आवास जाएंगे। शाम 6:20 बजे वे वहां से रवाना होकर यूपी सदन पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

रविवार सुबह 10:15 बजे मुख्यमंत्री यूपी सदन से हिंडन एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे मेरठ शताब्दी नगर हेलीपैड पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे।

दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे मेरठ दक्षिण स्टेशन तक मेट्रो रेल का भ्रमण करेंगे और करीब 1 बजे विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। दोपहर लगभग 2 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का यह दौरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

 

आसाम: टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में बनेगा क्वालकॉम ऑटोमोटिव मॉड्यूल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,143फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें