29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाजेलेंस्की ने टेक दिए घुटने, ट्रम्प के साथ मिलकर रूस से शांति...

जेलेंस्की ने टेक दिए घुटने, ट्रम्प के साथ मिलकर रूस से शांति समझौते को तैयार यूक्रेन!

Google News Follow

रूस और यूक्रेन के बीच तीन वर्षों से अधिक समय से चल रहा युद्ध अब ख़त्म होने की दिशा में चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पदभार संभालते ही दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण वार्ता लाने के प्रयास शुरू किए थे। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति समझौते से पीछे हटते हुए, ट्रम्प के ओवल ऑफिस में उनसें भिड़ते भी दिखे। इसके बाद ट्रम्प ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सैन्य सहायता निलंबित कर दी। इसी बीच अब जेलेंस्की ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि रूस के साथ युद्ध जारी रहने के दौरान वह शांति स्थापित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हैं। ज़ेलेंस्की ने यह निर्णय ट्रम्प द्वारा सैन्य सहायता रोकने के कुछ ही घंटों के भीतर लिया।

ज़ेलेंस्की ने एक ट्वीट में इस संबंध में निर्णय की घोषणा की। “हममें से कोई भी अंतहीन युद्ध नहीं चाहता। यूक्रेन स्थायी शांति स्थापित करने के लिए यथाशीघ्र वार्ता की मेज पर आने के लिए तैयार है। यूक्रेनी लोगों से अधिक कोई भी शांति नहीं चाहता।” ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया, “मैं और मेरी टीम स्थायी शांति हासिल करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हैं।”

“हम युद्ध को समाप्त करने के लिए तेजी से काम करने के लिए तैयार हैं। इसमें पहला कदम कैदियों की रिहाई और आकाश में युद्धविराम है। मिसाइलों, लंबी दूरी के ड्रोनों, परमाणु संयंत्रों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे पर बमबारी पर प्रतिबंध होगा।”  ज़ेलेंस्की ने कहा, “हम अगले सभी चरणों में बहुत तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं और एक मजबूत अंतिम समझौते पर पहुंचने के लिए अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं।”

यह भी पढ़ें:

भस्म आरती में परिवार समेत शामिल हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, कहा खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं!

पंजाब: पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का मोर्चा, सीएम मान संग वार्ता रही विफल

महाराष्ट्र: गिलियन-बैरे का बढ़ता कहर, अभी तक 193 मामले दर्ज, 11 मौतें!

ज़ेलेंस्की ने कहा, हम सचमुच सराहना करते हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन की संप्रभुता और स्वतंत्रता को बनाए रखने में कितनी मदद की है, हम इसके लिए आभारी हैं। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में हमारी बैठक योजना के अनुसार नहीं हुई। यह खेदजनक है कि ऐसा हुआ। अब समय आ गया है कि चीजों को सही किया जाए। हम चाहते हैं कि भावी सहयोग और वार्ता रचनात्मक हो। खनिज और सुरक्षा पर समझौते के संबंध में, यूक्रेन किसी भी समय और किसी भी सुविधाजनक रूप में इस पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है। हम इस समझौते को अधिक सुरक्षा एवं ठोस सुरक्षा गारंटी की दिशा में एक कदम के रूप में देखते हैं।

सोमवार को ट्रम्प प्रशासन ने रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए ज़ेलेंस्की पर दबाव बनाने के प्रयास में यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सैन्य सहायता रोक दी। व्हाइट हाउस ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा जब तक यूक्रेन शांति और वार्ता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित नहीं करता।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें