30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमराजनीतिदो-दो करोड़ की महंगी गाड़ियों के काफिले से विपासना के लिए निकले...

दो-दो करोड़ की महंगी गाड़ियों के काफिले से विपासना के लिए निकले केजरीवाल, भाजपा का हमला!

50 से अधिक गाड़ियां थीं, जिनमें से कुछ की कीमत दो-दो करोड़ रुपए थी, जैसे लैंड क्रूजर। उनके साथ 100 से अधिक पुलिस कमांडो, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी शामिल...

Google News Follow

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विपासना के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंचे, लेकिन उनके काफिले को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि चुनाव में हार के बाद केजरीवाल का असली चेहरा सामने आ गया है।

सिरसा ने कहा, “केजरीवाल का काफिला देखने लायक था। इसमें 50 से अधिक गाड़ियां थीं, जिनमें से कुछ की कीमत दो-दो करोड़ रुपए थी, जैसे लैंड क्रूजर। उनके साथ 100 से अधिक पुलिस कमांडो, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी शामिल थीं। क्या यही शांति की तलाश है, जिसके लिए जनता के करों से लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं?”

उन्होंने आगे कहा, “एक समय खुद को आम आदमी बताने वाले केजरीवाल वैगन-आर में घूमते थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उनकी जीवनशैली बदल गई। अब उन्हें विपासना के लिए भी सुरक्षा घेरे और भव्य काफिले की जरूरत पड़ रही है।”

यह भी पढ़ें:

जेलेंस्की ने टेक दिए घुटने, ट्रम्प के साथ मिलकर रूस से शांति समझौते को तैयार यूक्रेन!

भस्म आरती में परिवार समेत शामिल हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, कहा खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं!

पंजाब: पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का मोर्चा, सीएम मान संग वार्ता रही विफल

सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए प्रसिद्ध दार्शनिक प्लेटो का कथन उद्धृत किया, “व्यक्ति का असली मापदंड यह होता है कि वह सत्ता का उपयोग कैसे करता है।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल अब बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर, कमांडो सुरक्षा, जैमर और एंबुलेंस के साथ चलते हैं, मानो वे कोई वीआईपी महाराज हों।

उन्होंने आरोप लगाया कि “अगर सत्ता ही उनकी परीक्षा थी, तो वे इसमें पूरी तरह असफल हो गए हैं। आखिर किस तरह की विपासना के लिए करदाताओं के पैसे से वित्तपोषित इतना बड़ा सुरक्षा काफिला जरूरी है?” सिरसा ने यह भी सवाल उठाया कि खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तक उनके काफिले में मौजूद नहीं थे, जिससे यह साफ हो जाता है कि केजरीवाल का वीआईपी कल्चर अब चरम पर है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें