30.3 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमधर्म संस्कृतिदेशभर से मोक्षधाम पहुंच रहे लोग

देशभर से मोक्षधाम पहुंच रहे लोग

Google News Follow

गया। 19 सितंबर से शुरू 17 दिवसीय पितृपक्ष श्राद्ध के छठे दिन ब्रह्म सरोवर, काकबली वेदी व आम्र सिंचन वेदी पर पिंडदान करने का विधान व परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इस परंपरा का निर्वहन शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने किया। देश के विभिन्न राज्यों से मोक्षधाम पहुंचे करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने इन वेदी स्थलों पर पिंडदान, श्राद्धकर्म व तर्पण का कर्मकांड अपने कुल पंडा के निर्देशन में पूरा किया।

पिंडदान के कर्मकांड को लेकर इन वेदी स्थलों पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला सूर्योदय के साथ जो शुरू हुआ, वह सूर्यास्त तक जारी है। श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक होने से विष्णुपद मेला क्षेत्र में कर्मकांड के लिए श्रद्धालुओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, श्रद्धालुओं का एक जत्था जब कर्मकांड कर उठ जाता तब दूसरा जत्था उस जगह पर बैठकर अपने पितरों को पिंडदान का कर्मकांड पूरा करता, यह स्थिति विष्णुपद मेला क्षेत्र में शुक्रवार को पूरे दिन बनी रही, श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक होने से देवघाट व उसके आसपास के क्षेत्रों में पूरे दिन भीड़ बढ़ी रही।

सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृपक्ष की 21, 23, 24, 27 और 30 सितंबर और 6 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है़ यह योग एक बहुत ही शुभ योग है. सभी इच्छाओं और मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना जाता है. इस योग कोई भी कार्य सफल होता है. कोई शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहा है तो आप इस योग में कार्य कर सकते हैं. बहुत ही पुण्य योग है़।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें