25 C
Mumbai
Tuesday, December 23, 2025
होमधर्म संस्कृति6 अप्रैल को अपने विधायक के साथ अयोध्या जायेंगे मुख्यमंत्री शिंदे

6 अप्रैल को अपने विधायक के साथ अयोध्या जायेंगे मुख्यमंत्री शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अब अपने 40 विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जायेंगे।

Google News Follow

Related

चुनाव आयोग से शिवसेना का नाम और धनुष बाण का चुनाव चिन्ह मिलने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अब अपने 40 विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जायेंगे। शिंदे सेना का अयोध्या दौरा 6 से 10 अप्रैल के दौरान होने वाला है।

पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विधायकों और सांसदों के साथ अयोध्या जाएंगे। उस दौरे की तारीख आखिरकार तय हो गई है। वहीं कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी के लिए शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या गया था।

शिंदे गुट के मुख्य व्हिप भरत गोगावले ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा धनुष बाण चुनाव चिन्ह मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाने का फैसला लिया था। अब मुख्यमंत्री ने 6 से 10 अप्रैल के दौरान अयोध्या जाने की बात कही है।

गोगावले ने कहा की शिंदे जो बोलते हैं, वह करते हैं। शिंदे के साथ उनके विधायकों के अलावा उनके सांसद सुपुत्र श्रीकांत शिंदे के अलावा शिंदे गुट के सांसद भी अयोध्या जा सकते हैं। इसके पहले शिवसेना में बगावत से पूर्व एकनाथ शिंदे आदित्य ठाकरे के साथ अयोध्या गए थे। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शिंदे अयोध्या जायेंगे।

इसके पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे के वक्त मुख्यमंत्री शिंदे ने अयोध्या में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सहमति जताई थी।

ये भी देखें 

पीएम मोदी पहुंचे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में, 1784 करोड़ की देंगे सौगात

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,590फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें