27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमधर्म संस्कृतिCM शिवराज सिंह की पत्नी क्यों 1365 सीढ़ियां चढ़ भगवान शिव को...

CM शिवराज सिंह की पत्नी क्यों 1365 सीढ़ियां चढ़ भगवान शिव को चढ़ाया त्रिशूल

28 साल पहले इस मंदिर में स्थित भगवान शिव की मूर्ति को किसी ने उखाड़ दिया था

Google News Follow

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह ने 1365 सीढ़ियां चढ़कर भगवान शंकर को त्रिशूल चढ़ाया। सीएम और उनकी पत्नी ने सोमवार को पंचगढ़ी के सबसे ऊंचे पहाड़ पर स्थित चौढागढ़  शिवमंदिर में 1365 सीढ़िया चढ़कर पूजा अर्चना किया। मान्यता है कि  यहां भक्त मनोकामना पूरी होने पर पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचते है और त्रिशूल चढ़ाते हैं। बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी को पैदल चलने से मना किया था ,लेकिन साधना सिंह ने मनोकामना पूर्ण होने पर पैदल चलकर भगवान शंकर को त्रिशूल चढ़ाया।

बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में पंचगढ़ी के पहाड़ पर स्थित चौडागढ़ शिवमंदिर में 1365 सीढ़िया हैं। कहा जाता है कि जिस भी व्यक्ति की कोई मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त पैदल चलकर यहां पूजा अर्चना करता है भगवान शिव को त्रिशूल चढ़ाता है। इसी कड़ी में मनोकामना पूर्ण होने पर सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने चौडागढ़ शिवमंदिर की 1365 सीढ़ियां चढ़कर पूजा अर्चना की और त्रिशूल चढ़ाया।
मालूम हो कि 28 साल पहले इस मंदिर में स्थित भगवान शिव की मूर्ति को किसी ने उखाड़ दिया था। जिसके बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ ने यहां नई बनवाई और स्थापित कराया था।  वहीं ,शिवराज सिंह चौहान ने  एक कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को इस मंदिर तक पैदल जाने से मना किया था लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी बल्कि उन्होंने 1365 सीढ़ियां पैदल चलकर तय की और उन्होंने वहां भगवान शिव को त्रिशूल चढ़ाया।
ये भी पढ़ें    

2022 YEAR: PM मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता

PM मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का एक्सीडेंट,गंभीर चोटें नहीं  

एक साल बाद जेल से बाहर आएंगे अनिल देशमुख 

अपमान: कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की​, कहा…​!​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें