33 C
Mumbai
Tuesday, January 13, 2026
होमधर्म संस्कृति4 नवंबर को है दीपावली,बन रहा दुर्लभ संयोग

4 नवंबर को है दीपावली,बन रहा दुर्लभ संयोग

Google News Follow

Related

दशहरा पर रावण दहन करने के साथ ही दीपावली का पर्व मनाने के लिए उल्‍टी गिनती शुरू हो जाती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक दशहरा के ठीक 20 दिन बाद कार्तिक महीने की अमावस्‍या को दीपावली मनाई जाती है। इस साल दीपावली  4 नवंबर 2021 को है। हालांकि यह पांच दिवसीय त्‍योहार 2 नवंबर को धन तेरस के साथ शुरू हो जाएगा। इस साल दीपावली पर ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

धनतेरस से भाई दूज तक करीब 5 दिनों तक चलने वाला दिवाली का त्यौहार कार्तिक माह की अमावस्या को आाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह त्योहार 4 नबंबर 2021 गुरुवार को मनाया जाएगा और इसके एक दिन पहले धनतेरस और एक दिन बाद भाईदूज का त्योहार रहेगा।

प्रदोष काल मुहूर्त :शाम 6 बजकर 10 मिनट और 29 सेकंड से रात 8 बजकर 6 मिनट और 20 सेकंड तक रहेगा। यह समय आम लोगों के लिए है।

महानिशीथ काल मुहूर्त :रात्रि 11 बजकर 38 मिनट 51 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 56 तक। यह समय तंत्र पूजा के लिए है।

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त :

शुभ : सुबह 6 बजकर 34 मिनट और 53 सेकंड से प्रात: 7 बजकर 57 मिनट अर 17 सेकंड तक।

चर, लाभ और अमृत : प्रात: 10 बजकर 42 मिनट 6 सेकंड से दोपहर 2 बजकर 49 मिनट और 20 सेकंड तक रहेगा।

सायंकाल शुभ, अमृत और चर : शाम 4 बजकर 11 मिनट और 45 सेकंड से 8 बजकर 49 मिनट और 31 सेकंड तक।

हालांकि पंचांग के अनुासर मुहूर्त में घट-बढ़ रहती है।

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,441फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें