32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमधर्म संस्कृतिकुरान जलाकर की घरवापसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार !

कुरान जलाकर की घरवापसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार !

इमरान ने स्वामी रामगिरी महाराज का समर्थन करते हुए कहा है की...

Google News Follow

रविवार (1 सितंबर ) के दिन युवक द्वारा कुरान जलाने के आरोप में यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है की युवक उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से ताल्लुक रखता है। लडके के कुरान जलाने का अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिससे मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले युवक का नाम इमरान बताया जा रहा है।

मामले की शिकायत बुलंदशहर जिले के शिकारपुर के वार्ड 24 से पार्षद शाहिद ने आरोपी इमरान के खिलाफ शिकारपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। मामले में दर्ज की गई एफआईआर कॉपी में उल्लेख किया गया है की इमरान ने मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

साथ ही वीडियो में इमरान ने बताने की कोशिश की है की, इस्लाम कभी भी शांतिपूर्ण धर्म नहीं था और इसे मानने वाले लोग गलती कर रहे हैं। उसने कहा, “कुरान काफिरों की हत्या करने का सुझाव देता है, यह तीन तलाक और हलाल प्रथाओं को बढ़ावा देता है जिससे महिलाओं का अपमान होता है। इसके अलावा, शरिया 9 साल की लड़की की शादी की इजाजत सिर्फ इसलिए देता है क्योंकि पैगंबर मोहम्मद ने ऐसा किया था। क्या यही न्याय है? आज कई लोग नाबालिगों के साथ बलात्कार कर रहे हैं, उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। लोग नाबालिगों का बचपन कैसे छीन सकते हैं? साथ ही इस्लाम में कोई समानता नहीं है।”

यह भी पढ़ें:

‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ विवादों में फंसी; सोशल मीडिया में इसे बॉयकॉट करने की मांग!

अमानतुल्ला खान गिरफ्तार !

केरल में अनोखा संयोग! पति ने अपनी पत्नी को राज्य के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी​!

इमरान ने स्वामी रामगिरी महाराज का समर्थन करते हुए कहा है की मुसलमान बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए बोलने वाले स्वामी रामगिरि महाराज के खिलाफ ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगा रहे हैं। इन मुसलमानों ने उस सन्दर्भ को ख़त्म कर दिया जिसमें स्वामी रामगिरि महाराज ने कहा था और उन पर ईशनिंदा का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी है की वीडियो देखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग थाने पहुंचे और इमरान की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर इमरान को गिरफ्तार कर लिया।  उन्होंने यह भी कहा है कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

मणिपुर: रात के अंधेरे में गांव पर हमला, ड्रोन से दागे बम, इंफाल में कर्फ्यू!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें