29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमधर्म संस्कृतिविजयादशमी पर गोधरा में 35 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई, 1,000 पुलिसकर्मी...

विजयादशमी पर गोधरा में 35 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई, 1,000 पुलिसकर्मी तैनात!

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक यह दिन खास मायने रखता है और इसी दिन कई वर्षों से चली आ रही असामाजिक प्रभावों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Google News Follow

विजयादशमी पर गोधरा में पंचमहल पुलिस ने असामाजिक प्रवृत्तियों से जुड़े लोगों के मकानों और अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई की। पुलिस ने साफ कहा है कि असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक यह दिन खास मायने रखता है और इसी दिन कई वर्षों से चली आ रही असामाजिक प्रभावों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। गोधरा के जिलाधिकारी एनबी मोदी ने बताया कि नागा तलावड़ी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने करीब 35 अवैध अस्थायी और स्थायी ढांचों को ध्वस्त किया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग और नगर परिषद की टीम मौके पर मौजूद है और अतिक्रमण विरोधी अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

पंचमहल के SP हरेश दुधात ने कहा, “आज विजयादशमी का त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कुल 35 ऐसी संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है।” SP ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो उनके घरों तक जाकर अभियान जारी रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी ईमानदारी और दृढ़ता के साथ हो रही है।

SP हरेश दुधात ने बताया कि इस अभियान में एमजीबीसीएल, म्युनिसिपलिटी, राजस्व विभाग और आरोग्य विभाग की टीमों के साथ करीब 1,000 पुलिसकर्मी लगे हुए हैं, जो पूरे बंदोबस्त के साथ कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। गोधरा में यह अभियान लंबे समय से हो रहे अवैध कब्जों को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इससे इलाके में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधिकारियों ने जनता से सहयोग की भी अपील की है और कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कानून और व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस प्रक्रिया में बाधा न डालें और कानून का सम्मान करें। वहीं, पुलिस ने गोधरा के बी डिवीजन पुलिस थाने पर हुए हमले के आरोपियों को भी चेतावनी दी गई है कि उनको भी जल्द ही ऐसे ही ध्वस्तीकरण कार्रवाइयों का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की बात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी!

पीओके में प्रदर्शन हिंसक: पाकिस्तानी सेना ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोलिया; 12 की मौत, सैकड़ों घायल!

बरेली विवाद: हॉल सील होने से 600 शादियों की योजनाएँ नाकाम!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें