28.8 C
Mumbai
Wednesday, July 8, 2026
होमधर्म संस्कृति'The Kerala Story' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए...

‘The Kerala Story’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़

फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Google News Follow

Related

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले इस फिल्म को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। जिसके कारण फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ काफी सुर्खियों में रह चुकी है। इस फिल्म में अदा शर्मा के साथ योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी जैसे अभिनेत्रियों भी मुख्य भूमिका में हैं। ‘द केरला स्टोरी’ को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले दिन भारत में लगभग 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।  हालांकि यह अभी फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। कुछ लोग ‘द केरल स्टोरी’ का तुलना पिछले साल आई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से कर रहे हैं। ऐसे में अदा शर्मा की फिल्म ने अपने पहले दिन की कमाई में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 3.55 करोड़ रुपये था। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ आने वाले कुछ दिनों में अच्छी कमाई कर सकती है।

आपको बता दें कि यह फिल्म केरल की तीन महिलाओं की एक घटना पर आधारित हैं जो कथित तौर पर आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं। फिल्म के आखिर में उन लोगों के इंटरव्यू भी हैं जिनके साथ ये घटना घटी थी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही ये विवादों में आ गई थी। एक समुदाय विशेष ने फिल्म पर आपत्ति जताई थी। यहां तक कि फिल्म की रिलीज की रोक की मांग वाली याचिका भी जमीयत उलेमा ए हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी. हालांकि सर्वोच्च अदालत ने याचिका पर विचार से ही इंकार कर दिया था, हालांकि फिल्म तमाम विवादों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे ऑडियंस का प्यार मिल रहा है। वहीं शुक्रवार को कर्नाटक में अपनी चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘द केरल स्टोरी’ का जिक्र किया है।

ये भी देखें 

सत्य घटनाओं से रूबरू कराती फिल्म ‘द केरल स्टोरी’

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से काटे गए 10 सीन, फिल्म को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,143फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें