28 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमधर्म संस्कृतिहिंदू महासभा के प्रवक्ता प्रमोद पंडित जोशी का निधन

हिंदू महासभा के प्रवक्ता प्रमोद पंडित जोशी का निधन

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता प्रमोद पंडित जोशी शुरू से ही श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रूप से भागीदार थे।

Google News Follow

Related

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता प्रमोद पंडित ​जोशी का बुधवार, 1 जून 2022 की दोपहर को निधन हो गया| उनको मुंबई के केईएम अस्पताल में दो दिन पहले उपचार के भर्ती कराया गया था| जोशी का हृदयगति रुकने के कारण उनकी मृत्यु हुई |

​60 वर्षीय ​प्रमोद पंडित जोशी कल्याण पश्चिम में रहते थे​​। दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रमोद पंडित जोशी लाखों हिंदुओं चहेते​ थे​। उन्होंने अपना जीवन अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और श्रीराम मंदिर के निर्माण में बिताया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता प्रमोद पंडित जोशी शुरू से ही श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रूप से भागीदार थे।

प्रमोद पंडित जोशी ने पुरातत्व विभाग और संबंधित कानूनी मामलों में श्रीराम जन्मभूमि विषय पर गहन अध्ययन किया था। इस वजह से वह मुंबई से ज्यादा अयोध्या और दिल्ली में रहते थे। श्रीराम की जन्मस्थली के साथ-साथ काशी विश्वनाथ मंदिर उनके लिए बहुत करीबी विषय था।

राम जन्मभूमि आंदोलन की शुरुआत हिंदू महासभा ने की थी।उस समय इस आंदोलन में प्रमोद पंडित जोशी शामिल थे, जब आंदोलन कोर्ट में गया तो उसमें प्रमोद पंडित जोशी का दबदबा था।प्रमोद पंडित जोशी स्वतंत्र​वीर सावरकर के विचारों से काफी प्रभावित थे।उनके असामयिक निधन पर ​उनके चाहने वालों की ओर से ​शोक व्यक्त किया जा रहा है।

 
यह भी पढ़ें-

साकीनाका ​​: ​बलात्कार​ मामले में आरोपी को मौत की सजा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें