29 C
Mumbai
Saturday, January 3, 2026
होमधर्म संस्कृतिजानिए बिगड़े काम बनाने वाली मिश्री के सेवन करने से क्या होते...

जानिए बिगड़े काम बनाने वाली मिश्री के सेवन करने से क्या होते हैं फायदे?

Google News Follow

Related

मिश्री का पूजा पाठ में काफी उपयोग किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मिश्री का संबंध शुक्र ग्रह माना जाता है। इसके साथ ही कहा जाता है कि इसके सेवन से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। मिश्री का नियमित सेवन करने से आवाज सुरीली और मधुर होती है।आइये जानते है मिश्री का उपयोग करने से क्या फायदा होता है।
खाना खाने के बाद रोजाना मिश्री का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इससे वाणी में मधुरता आती है। इससे शुक्र ग्रह की दशा में भी सुधार होता है। जिससे वैवाहिक जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। माता लक्ष्मी को मिसरी काफी प्रिय है। माता लक्ष्मी को रोजाना मिश्री का भोग लगाने से घर में खुशहाली बढ़ती है और साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। मिसरी का बुरादा बनाकर उसे आटे में मिला लें और शनिवार को काली चीटियां जहां हों उसे वहां रख दें। इससे शनि की बुरी दृष्टि दूर होती है।
इससे बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। बुधवार के दिन थोड़ा सा कपूर और मिसरी लें और दोनों चीजों को एक साथ दान करें। इसके साथ ही थोड़ा सा कपूर जलाकर उस पर मिसरी के कुछ दाने डाल दें। ऐसा करने से आपको नौकरी पाने में सफलता मिल सकती है। भगवन श्री श्रीकृष्ण को माखन का प्रसाद में होना जरूरी भी है। इसलिए कन्हैया को माखन मिश्री का  भोग चढ़ाया जाता है। अगर खट्टी डकार या पेट में जलन है तो सौंफ और मिश्री का सेवन करने से यह समस्या दूर हो जाती है। मिश्री पेट को ठंडक पहुंचाती है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,517फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें