30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमधर्म संस्कृतिमकर संक्रांति: सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में एक करोड़ लोग होंगे शामिल  

मकर संक्रांति: सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में एक करोड़ लोग होंगे शामिल  

Google News Follow

आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में एक करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय 14 जनवरी को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के तहत मकर संक्रांति पर वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के लिए पूरी तरह तैयार है। सोनोवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सूर्य नमस्कार अधिक प्रासंगिक हो गया है।

उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार से जीवन शक्ति और प्रतिरक्षा का निर्माण होता है और इसलिए कोरोना को दूर रखने में सक्षम है। हमने कार्यक्रम में भाग लेने वाले 75 लाख लोगों का लक्ष्य रखा है, लेकिन पंजीकरण और हमारी तैयारियों को देखते हुए, मुझे उम्मीद है कि इससे अधिक लोग  शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम शुरु किया है।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम भारत और विदेश के प्रमुख योग संस्थान जिनमें भारतीय योग संघ, राष्ट्रीय योग खेल संघ, योग प्रमाणन बोर्ड, फिट इंडिया अन्य सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। इस दौरान आयुष राज्य मंत्री डॉ मुंजापारा महेंद्रभाई ने कहा कि सूर्य नमस्कार मन और शरीर को शुद्ध करता है।

ये भी पढ़ें 

पाकिस्तान ने 100 साल तक भारत के साथ शांति से रहने का बनाया प्लान  

 

मध्य प्रदेश में बिना टेस्ट के वृद्ध महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें