29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमधर्म संस्कृतिआदिपुरुष को लेकर बड़ा ऐलान, थिएटर में एक सीट ‘बजरंगबली’ के नाम...

आदिपुरुष को लेकर बड़ा ऐलान, थिएटर में एक सीट ‘बजरंगबली’ के नाम पर बुक

फिल्म 16 जून 2023 से थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है।

Google News Follow

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रामायण पर आधारित इस फिल्म के लिए लोगों का एक्साइटमेंट देखते ही बनता है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। हालांकि लंबे इंतजार के बाद फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। आदिपुरुष के मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हर थियेटर में एक सीट खाली रहेगी। ये खाली सीट भगवान हनुमान को डेडिकेट की जाएगी। भगवान हनुमान के प्रति लोगों की आस्था का जश्न मनाने के मकसद से मेकर्स ने ये फैसला लिया है।

आदिपुरुष के मेकर्स ने अपने बयान में लिखा है- ‘जब भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हनुमान प्रकट होते हैं। ये हमारा विश्वास है। इस आस्था का सम्मान करते हुए आदिपुरुष की हर स्क्रीनिंग के दौरान एक सीट बिना बेचे आरक्षित रखी जाएगी। राम के सबसे बड़े भक्त को सम्मान देने का इतिहास सुनें। इस महान कार्य की शुरुआत हमने अज्ञात तरीके से की। हम सभी को भगवान हनुमान की मौजूदगी में आदिपुरुष को बड़ी भव्यता के साथ देखना चाहिए। इस फिल्म में एक्टर प्रभास ने प्रभु श्री राम की भूमिका निभाई है तो वहीं कृति सेनन ने माता सीता का किरदार निभाया है। फिल्म आदिपुरुष को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है।

ये भी देखें 

‘जरा हटके जरा बचके’ का शानदार प्रदर्शन, जानिए पांचवें दिन की कमाई

प्रेरणास्रोत बनेगा वडनगर का प्राइमरी स्कूल,PM मोदी की शुरूआती पढ़ाई यहीं से हुई    

बोरवेल में गिरी सृष्टि को बचाने की कोशिश जारी, 27 फीट तक हो चुकी है खुदाई

PM मोदी दूसरी बार अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें