30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमधर्म संस्कृतिअहिंसा के पुजारियों की जयंती पर यूपी में नहीं बिकेगा मांस 

अहिंसा के पुजारियों की जयंती पर यूपी में नहीं बिकेगा मांस 

Google News Follow

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महापुरुषों की जयंती पर बड़ा निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा है कि प्रदेश में महापुरुषों की जयंती और शिवरात्रि के अवसर पर मांस की बिक्री नहीं होगी। वहीं, आज यानी 25 नवंबर, गुरुवार को सिंधी समाज के संत टीएल वासवानी की जयंती पर राज्य भर में स्लॉटर हाउस और मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। आदेश में उन सभी महापुरुषों का उल्लेख किया गया है जो अहिंसा के पुजारी हैं।

अपने आदेश में नगरीय विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर रजनीश दुबे ने सभी जिलाधिकारियों को संबंधित आदेश का सख्ती से पालन का आदेश दिया है। उन्होंने आदेश में कहा है कि 25 नवंबर को सिंधी समाज के संत टीएल वासवानी की जयंती है। जिसके उपलक्ष्य में सभी नगरीय निकायों में मांस बेचने वाली दुकानें बंद रखी जाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों से नियमों का पालन कराने का निर्देश दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, बुद्ध जयंती, महावीर जयंती, महात्मा गांधी जयंती  और संत टीएल  वासवानी की जयंती पर बूचड़खानों और मांस की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।  आदेश में कहा गया है ये सभी महापुरुष अहिंसा के पुजारी थे और सभी ने अहिंसा का संदेश दिया है, इसलिए उनकी जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जाए।

ये भी पढ़ें 

भारत ही नहीं इंडोनेशिया में भी लाउडस्पीकर से अजान बनी समस्या!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें