26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमधर्म संस्कृतिमुंबई: दही हांडी में पहली बार विश्व रिकॉर्ड, लगे 10 स्तर !

मुंबई: दही हांडी में पहली बार विश्व रिकॉर्ड, लगे 10 स्तर !

जोगेश्वरी की टीम ने रचा नया इतिहास

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

देशभर में जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में महाराष्ट्र की दही हांडी प्रतियोगिताएं सुर्खियों में हैं। इस बार मुंबई के जोगेश्वरी से कोकण नगर गोविंदा पथक और जय जवान गोविंदा पथक ने ठाणे और घाटकोपर में आयोजित संस्कृति दही हांडी उत्सव में इतिहास रच दिया। दोनों गोविंदा पथको ने 10 मंजिला मानव पिरामिड बनाकर ऐसा विश्व रिकॉर्ड कायम किया, जो अब तक कभी नहीं बना था।

ठाणे में दही हांड़ी उत्सव का आयोजन परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया था, जबकि घाटकोपर में विधायक राम कदम ने दही हांड़ी उत्सव आयोजित किया था। जैसे ही दोनों गोविंदा पथकों ने 10 थरों का पिरामिड बनाया, पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

ज्ञात हो की इससे पहले भी जोगेश्वरी के जय जवान मित्र मंडल गोविंदा पथक के नाम 9 स्तर के पिरामिड का रिकॉर्ड था, जिसे उन्होंने लगातार पांच वर्षों तक कायम रखा। मगर 2025 में पहली बार जोगेश्वरी की एक और टीम ने 10 मंजिला पिरामिड बनाकर न सिर्फ उस रिकॉर्ड को तोड़ा, बल्कि नया इतिहास भी गढ़ दिया। इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी खासियत रही ‘चार एक्का’, यानी एक के ऊपर एक चार गोविंदाओं को खड़ा करना। यह करतब ताकत और संतुलन का शानदार उदाहरण था, जिसे देखने के बाद दर्शकों ने खड़े होकर टीम का स्वागत किया।

दही हांडी उत्सव पूरे महाराष्ट्र में जोश से पूरा हो रहा है, मगर इस साल की सबसे बड़ी उपलब्धि घाटकोपर और ठाणे की रही, जहां 10 स्तर के दही हांड़ी पिरामिड़ का अद्भुद नजारा देखने मिला।

यह भी पढ़ें:

‘भारत गौमूत्र पर चर्चा कर रहा है’, सपा विधायक पल्लवी पटेल के बिगड़े बोल​!

मथुरा-वृंदावन और बरसाना विकास योजना पर जन्माष्टमी पर बोले योगी​!

ट्रंप-पुतिन मुलाकात पर भारत की पहली प्रतिक्रिया! कहा-जल्द खत्म…

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें